Best Shopping Market of Delhi in Hindi

मेरे प्रिय पाठक आपका प्रेम पूर्वक नमस्कार हमारे इस नए लेख में | इस लेख में हम आपको बताएंगे दिल्ली में सबसे अच्छा शॉपिंग मार्केट जहां आप सस्ते रेट में शॉपिंग कर सकते हैं इन संपूर्ण जानकारी के लिए अतः आपसे अनुरोध है कि हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े | 

Best Shopping Market of Delhi in Hindi

दिल्ली के बेस्ट शॉपिंग मार्केट - Delhi Ke Best Shopping Market in Hindi:

  • मेरे प्रिय दोस्तों अगर आप शॉपिंग के शौकीन हैं तो आपको एक बार दिल्ली में शॉपिंग जरूर करना चाहिए | दिलवालों की दिल्ली में मार्केट घूमना तथा शॉपिंग करने का मजा ही कुछ और है |दिल्ली खरीदारी का मुख्य केंद्र है यहां सबसे पुराने से  लेकर लेटेस्ट तक आपको यहां सब कुछ मिलेगा |  दिल्ली में ऐसे कई सारे मार्केट हैं जहां ब्रांडेड सामान आधे से भी कम कीमत पर मिल जाते हैं बहुत आसानी से | 
  • दिल्ली की सबसे खास बात यह है कि यहां पर हर चीजों के लिए अलग-अलग मार्केट बने हुए हैं जहां आप आसानी से सामानों को खरीद सकते हैं |ज्यादा भागदौड़ की जरूरत नहीं है |दिल्ली भारत की राजधानी होने के नाते दिल्ली को खरीदारी का भी राजधानी कहा जाता है |यहां पर फुटवेयर से लेकर ज्वेलरी तथा सर्दियों के कपड़े आसानी से मिल जाते हैं |इस आर्टिकल में हम आपको  दिल्ली मार्केट के बारे में जानकारी देंगे जहां आप अपनी शॉपिंग को बेहद आसान बना सकते हैं |

1. दिल्ली की मशहूर शॉपिंग बाजार चांदनी चौक - Chandni Chauk Market Delhi in Hindi:

  • दिल्ली में वैसे तो कई मार्केट है जहां पर आप शॉपिंग करने जा सकते हैं, लेकिन कुछ बाजार ऐसे हैं जहां लेटेस्ट ट्रेंड की शॉपिंग कर सकते हैं वो भी कम पैसों में जितना आपका बजट है आप अपने  बजट के हिसाब से ऐसी जगह पर शॉपिंग कर सकते हैं। 
  • इन बाजारों का रुख करने से आपकी शॉपिंग भी हो जाएगी और आप घूम भी लेंगे और साथ-साथ आपको फैशन का भी काफी ज्ञान हो जाएगा।
  • भारत के मशहूर बाजारों में शामिल चांदनी चौक में लेटेस्ट डिजाइन से विंटेज पीस तक, सब कुछ मिलता है। चांदनी चौक दिल्ली के सबसे पुराने इलाकों में से एक है और यह ना केवल अपने इतिहास बल्कि शॉपिंग मार्केट, फूड और अन्य कई चीजों के लिए फेमस है। 
  • यह बाजार लगभग तीन शताब्दियों से भी अधिक समय से मौजूद है और ना केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। देश-विदेश के लोग यहां घूमने और शॉपिंग करने आते हैं। 
  • चांदनी चौक और शॉप इन दोनों हमेशा साथ साथ चलते है।अगर आप दिल्ली में शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं तो मैं यही कहना चाहूंगी कि आप चांदनी चौक जरुर विजिट करें।
  • यह दिल्ली का सबसे पुराना बाजार है और सबसे बिजी बाजार है जिसमें भीड़ भाड़ वाली सड़कें और हर तरह का सामान मिलता है।
  • अगर आप किसी शादी या फंक्शन के लिए शॉपिंग करने की प्लानिंग कर रही है तो चांदनी चौक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा। 
  • यहां तक कि अगर आप फूडी हैं और आपको स्ट्रीट फूड बेहद पसंद है तो चांदनी चौक आपके लिए गो-टू डेस्टिनेशन है। आइए जानते हैं चांदनी चौक से शॉपिंग करने के लिए कौन से बेस्ट मार्केट, कहां से क्या खरीदें और बेस्ट स्ट्रीट फूड्स की मार्केट है।

दिल्ली के चांदनी चौक जाने पर आप इन Famous मार्केट से कर सकते हैं शॉपिंग-

  • *नई सड़क
  • *खारी बावली
  • *किनारी बाज़ार
  • *मोती बाजार
  • *चावड़ी बाजार
  • *बल्लीमारान
  • *कृष्णा मार्केट

दिल्ली मेट्रो रूट :-

  • राजीव चौक
  • नई दिल्ली
  • चावड़ी बाजार
  • चाँदनी चौक

2.  दिल्ली में शॉपिंग के लिए famous लाजपत नगर - Lajpat Nagar Market Delhi in Hindi:-

  • दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट में शोपिंग करने जा रहे हैं तो उससे पहले ये जान लें कि आपको वहां पर कपड़ों के अलावा और क्या-क्या सामान मिलेगा।
  • दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट शोपिंग के लिए ना सिर्फ दिल्ली में मशहूर है बल्कि पूरी इंडिया से लोग जो भी दिल्ली घूमने आते हैं यहा शोपिंग के लिए जरुर जाते हैं। 
  • स्ट्रीट शोपिंग से लेकर डिज़ाइनर कपड़ों तक, ज्वेलरी, मेहंदी, स्ट्रीटफूड, फुटवियर सब आपको दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट में मिल जाएगा। 
  • अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप सिर्फ लाजपत नगर से ही अपनी शादी की पूरी शोपिंग भी कर सकती हैं।
  • लाजपत नगर मार्केट में आर्टिफिशियल ज्वेलरी के डिज़ाइन बहुत ही बढ़िया मिलते हैं। 
  • ब्राइडल ज्वेलरी हो या फिर लहंगे और साड़ी के साथ पार्टी में पहनने वाली ज्वेलरी हो आपको यहां पर सारे लेटेस्ट डिज़ाइन मिलेंगे। 

दिल्ली मेट्रो रूट :-

  • राजीव चौक 
  • पटेल चौक
  • केंद्रीय सचिवालय
  • खान मार्केट
  • जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम
  • जांगपुरा
  • लाजपत नगर

3.  दिल्ली हाट दिल्ली का फेमस मार्केट - Delhi Haat Market in Hindi:

  • दिल्ली देश की ही नहीं बल्कि फैशन की भी राजधानी है। फैशन के शौकीन दिल्ली के कोने-कोने में बसते हैं और वह दिल्ली के हर एक कोने की परख किसी जौहरी से कम नहीं रखते। 
  • सिर्फ दिल्लीवाले ही नहीं बल्कि देशभर से लोग अपनी शादी की शॉपिंग के लिए दिल्ली ही आते हैं।
  • लेकिन आज हम दिल्ली के एक ऐसे मार्केट की बात कर रहे हैं जहां आपको पूरे भारत की झलक दिख जाएगी ।
  • हम बात कर रहे हैं वेस्ट दिल्ली के जनकपुरी दिल्ली हाट क्राफ्ट बाजार की। लखनवी सूट हो या फिर पंजाबी पटियाला, राजस्थानी पोशाक हो ।
  • या फिर गुजराती लहंगा-चोली, मधुबनी की पेंटिंग हो या वहां की मशहूर हाथों की कढ़ाई की साड़ियां।
  • यहां लगे सभी स्टॉल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
  • अगर आप दिल्ली में बेहतरीन शॉपिंग करने के साथ-साथ खाने-पीने की भी अच्छी चीजों का लुत्फ लेना चाहते हैं तो आपको जनकपुरी के दिल्ली हाट मार्केट में जाना चाहिए।
  • यह मार्केट यंगस्टर्स के बीच फेमस है और यहां शॉपिंग के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं।
  • दिल्ली हाट में मिलने वाले स्वादिष्ट व्यंजन 'दिल्ली हाट' को ख़ास बनाते हैं।
  • भारत के विभिन्न प्रांतों के व्यंजन की दुकानें यहाँ लगी हैं। 1994 में जब दिल्ली हाट की शुरुआत हुई थी ।
  • तब देश के सभी पच्चीस राज्यों को यहाँ व्यंजन की दुकानें उपलब्ध करायी गई थीं ताकि यहाँ आने वाले लोग दूसरे प्रांतों के व्यंजनों का भी स्वाद ले सकें।
  • दिल्ली मेट्रो रूट :-
  • नई दिल्ली
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • केंद्रीय सचिवालय
  • उद्योग भवन 
  • लोक कल्याण मार्ग
  • जोर बाग  
  • दिल्ली हाट आई एन ए

4. जनपथ बाजार दिल्ली में बेस्ट स्ट्रीट शॉपिंग मार्केट-  Janpath Bajar Delhi in Hindi :

  • अगर आप शॉपिंग के लिए ऐसी मार्केट की तलाश में हैं जहां आपको ड्रेस, जूलरी, सैंडल से लेकर हैंडबैग तक सब कुछ कम दाम में मिल जाए।
  • तो बिना ज्यादा सोचे दिल्ली के जनपथ मार्केट का रुख करें। इस मार्केट में आपको अपनी पसंद का हर वो सामान मिल जाएगा।
  • जिसकी लिस्ट बनाकर आप साथ लायी होंगी। वेस्टर्न वेअर कपड़े, इमिटेशन जूलरी, आर्टिफिशल जूलरी, पेंटिंग्स, हैंडिक्रैफ्ट्स और ऐंटीक सामान भी बेहद कम दामों पर मिल जाता है।
  • लेकिन ध्यान रहे कि इस मार्केट में बार्गेनिंग स्किल्स के बिना काम नहीं चलेगा।
  • एक तरफ जहां कनॉट प्लेस पर एक से एक ब्रांड के कपड़े मिलते हैं वहीं दूसरी तरफ जनपथ पर  किफायाती दाम पर मिल जाते हैं।
  • एक से एक डिजाइनर कपड़े का हर दुकान में अच्छा कलेक्शन है। इनमें  डिजाइन लुक में ब्रांडेड लुक भी है।क्वालिटी के मामले में भी जनपथ मार्किट के कपड़ों पर भरोसा किया जा सकता है।
  • मार्केट की शुरूआत में कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानें हैं। ये मेटल, ब्रीड्स की आर्टिफिशियल ज्वेलरी आपका मन मोह लेगी। 
  • कॉलेज फंक्शन में पहनना हो या किसी पार्टी में हर मौके के लिए ज्वेलरी मिल जाएगी।

दिल्ली मेट्रो रूट :-

  • नई दिल्ली
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • केंद्रीय सचिवालय 
  • जनपथ

5.दिल्ली का सबसे अच्छा खान मार्केट - Khan Market Delhi in Hindi:

  • दिल्ली का खान मार्केट किराए के मामले में दुनिया की 20वीं सबसे महंगी जगहों से एक है।
  • यह जानकारी वैश्विक संपत्ति सलाहकार फर्म कुशमैन एंड वेकफील्ड की ताजा रिपोर्ट मेन स्ट्रीट एक्रॉस दी वर्ल्ड 2019 में सामने आई है।
  • पिछले साल खान मार्केट 21वें स्थान पर था। इस जगह का सालाना किराया 17,445.60 रुपये (243 डॉलर) प्रति वर्ग है।
  • जबकि पिछले साल तक इसका किराया 17,014.85 रुपये (237 डॉलर) प्रति वर्ग था।  
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अच्छे मॉल न होने के चलते ब्रांड ऐसे व्यवसायिक गलियारों में उन खास जगहों को चुन रहे हैं ।
  • दिल्ली का खान मार्केट देश का सबसे महंगा और दुनिया का 24वां महंगा रिटेल बाजार है।
  • मार्केट की अपनी ही एक अलग पहचान है। साथ ही अब खान मार्केट को एक नयी उपाधि मिल गयी है। जी हाँ खान मार्केट दुनिया की 20वीं सबसे महंगी रिटेल लोकेशन बनी गयी है।
  •   खान मार्केट दुनिया की बीसवीं सबसे महंगी मार्केट बन गई है।
  • बता दें कि खान मार्केट कई प्रसिद्ध ब्रांडों के आधुनिक शोरूम, चांदी के आभूषण स्टोर, डेलिकेटेसेंस, बुकस्टोर, पेंट और हार्डवेयर स्टोर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बरतन कि कई ऐसी दुकानें मशहूर है।

दिल्ली मेट्रो रूट :-

  •  राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • केंद्रीय सचिवालय
  • खान मार्केट

6. पहाड़गंज दिल्ली का सबसे सस्ता मार्केट - Paharganj Market Delhi in Hindi:

  • पहाड़गंज दिल्ली मैं मार्केट दिल्ली के सबसे सस्ते मार्केट में से एक है।
  • पहाड़गंज में ऐसे बहुत सारे डीलर हैं ऐसे हैं जो होलसेल में माल बेचते हैं।
  • अगर आप सस्ता मार्केट ढूंढ रहे हैं तो आपको यहां जाना जरूर चाहिए और पहाड़गंज अगर आपके नजदीक है तो एक बारी जरूर विजिट करिएगा।
  • पहाड़गंज में आपको जूते कपड़े टेक्सटाइल गहने सजावट का सामान आदि सस्ते सामान में मिल जाती है।
  • पहाड़गंज में बनी दुकानों और इस जगह को जीवंत करने वाली मंडियों का बहुत ही सुन्दर वर्णन किया है। 
  • जिसमें लिखा है कि यहां पनवारियों का मौहल्ला, सब्जी मंडी, खंड की मंडी, साबुन की मंडी, गुड़ की मंडी और अन्य मुहल्ले थे। 
  • किराना की दुकानें, किशन चंद सर्राफ और अन्य कारीगरों की दुकानें थी।

पहाड़गंज जाने के लिए सबसे करीब मेट्रो स्टेशन है-

  • चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन
  • रामा कृष्णा आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन
  • न्यू दिल्ली मेट्रो स्टेशन

 7. सरोजिनी बाजार दिल्ली का सबसे फेमस बाजार है खरीदारी के लिए - Sarojini Bajar Delhi in Hindi:

  • सरोजिनी नगर मार्किट में आप सस्ते मूल्यों पर फैशनेबल कपड़े खरीद सकते हैं। 
  • एक्सपोर्ट सरप्सल कपड़ों के अलावा एक्सपोर्ट से रिजेक्ट हुए कपड़े बहुत ही कम मूल्य पर बिकने के लिए इस मार्किट में आते हैं। 
  • यही कारण है कि विख्यात कंपनियों के कपड़े भी यहां अपेक्षाकृत सस्ते मूल्य पर मिल जाते हैं।
  • किंतु सड़क पर लगी दुकानों पर आपको ट्रायल अथवा चेंजिंग रूम की सुविधा नहीं मिलेगी।
  • यह मार्किट सोमवार के दिन बंद रहती है। यहां मार्किट के भीतर विभिन्न क्षेत्र बने हैं।
  • बाबू मार्किट में मिठाई की कई दुकानें हैं। इस मार्किट के आसपास जूते-चप्पलों की अनेक दुकानें हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित करती हैं। 
  • यहां की सब्जी मंडी में एकदम ताज़ा सब्जियां और फल मिलते हैं।

दिल्ली मेट्रो रूट:

  • नई दिल्ली
  • शिवाजी स्टेडियम
  • धोला कुआं
  • दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंप
  • मोती बाग
  • भीकाजी कामा प्लेस
  • सरोजनी नगर

8. कनॉट प्लेस बाजार - Connaught Place Market Delhi in Hindi: 

  • कनॉट प्लेस (आधिकारिक रूप से राजीव चौक) दिल्ली का सबसे बड़ा व्यवसायिक एवं व्यापारिक केन्द्र है। 
  • इसका नाम ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य ड्यूक ऑफ कनॉट के नाम पर रखा गया था। 
  • इस मार्केट का डिजाइन डब्यू एच निकोल और टॉर रसेल ने बनाया था। 
  • यह मार्केट अपने समय की भारत की सबसे बड़ी मार्केट थी।
  • यहां के इनर सर्किल में लगभग सभी अंतर्राष्ट्रीय ब्रैंड के कपड़ों के शोरूम, रेस्त्रां और बार हैं।
  • यहां किताबों की दुकानें भी हैं, जहां आपको भारत के बारे में जानकारी देने वाली बहुत अच्छी किताबें मिल जाएंगी।
  • कनॉट प्लेस जाने के लिए सबसे करीब मेट्रो स्टेशन राजीव चौक है।

9. दिल्ली का पालिका बाजार शॉपिंग के लिए - Palika Bazar Delhi in Hindi:-

  • यह शॉपिंग प्लाज़ा कनॉट प्लेस के सेंटर में स्थित है और पूरी तरह से वातानुकूलित है। 
  • दिल्ली के लोग और भारत के दूसरे शहरों से दिल्ली आने वाले लोग पालिका बाज़ार से कपड़े, इत्र, सामान, जूते, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, सीडी और कई अन्य उत्पादों को खरीदते हैं। 
  • यहां पर खुलकर मोलभाव कर सकते हैं। यह जगह सार्वजनिक परिवहन जैसे बसों, टैक्सी, ऑटो और मेट्रो के सभी माध्यमों के द्वारा अच्छी तरह से जुड़ी हुई है।
  • इस मार्केट में पहुंचने के लिए राजीव चौक मेट्रो स्‍टेशन से ही जाना पड़ेगा क्‍योंकि यह कनॉट प्‍लेस में ही स्थित है। 
  • यह बाजार सुबह 10 बजे से शाम के 7 बजे तक खुला रहता है।
  • बाज़ार विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की बिक्री करने वाली 380 दुकानों का घर है; हालाँकि, बाजार में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं और कपड़ों का बोलबाला है।

पालिका बाजार जाने के लिए सबसे करीब मेट्रो स्टेशन:- 

  • राजीव चौक
  • बाराखंबा
  • जनपथ
  • पटेल चौक

10. दिल्ली का करोल बाग शॉपिंग के लिए - Shopping Market Karol Bagh Delhi in Hindi:

  • दिल्ली की करोल बाग मार्केट में आप अगर शॉपिंग करने जा रही हैं तो आपको बिल्कुल भी निराशा नहीं होगी। 
  • घर की डेकोरेशन से लेकर आपकी शादी की सारी शॉपिंग हो जाएगी।
  • इस मार्केट में भी कई और छोटी-छोटी मार्केट हैं और किस मार्केट में आपको क्या मिलेगा।
  • करोल बाग मार्केट सबसे ज्यादा किस बात के लिए मशहूर है आइए ये सब भी जान लीजिए।
  • यहा पर आपको हर बड़े ब्रेंड का शोरुम भी मिलेगा और पटरी पर जो मार्केट लगती है उसमें भी काफी बढ़िया कपड़े मिलते हैं।
  • शादी के लहंगे, सूट, अनारकली सूट, शादी की फैंसी ज्वेलरी, गोल्ड और डायमंड की ज्वेलरी की शोरुम आपको सब इस मार्केट में जाते ही नज़र आ जाएगा।
  • करोल बाग में टेंक रोड़ नाम से भी एक मार्केट है जहां पर आपको हर बड़े ब्रेंड की जींस पैंट मिलेगी।
  • करोल बाग की मार्केट में खान के लिए सब कुछ मिलेगा। रोशन दी कुल्फी के नाम से यहां सबसे पुरानी दुकान है जहां की फलूदा कुल्फी सबसे ज्यादा मशहूर है। 
  • इसके अलावा अगर आप नॉन वेजिटेरियन फूड पसंद करती हैं तो यहां चंगेज़ी है अच्छी क्वालिटी का चिकन भी आपको यहां खाने के लिए मिलेगा।
  • इसके अलावा करोल बाग मार्केट में मिलने वाली खमीरी रोटी और गणेश की दुकान की फिश खाए बिना आप इस मार्केट से निकलना ही नहीं चाहेंगे।

दिल्ली मेट्रो रूट:-

  • राजीव चौक
  • रामाकृष्ण आश्रम मार्ग 
  • झंडेवालन
  • करोल बाग