गोगा बाबा टेकड़ी औरंगाबाद - Goga Baba Hill Aurangabad in Hindi

सभी पाठकों को हमारा नमस्कार। आज हम अपने इस लेख के जरिये औरंगाबाद में स्थित गोगा बाबा हिल औरंगाबाद की सैर तो कराएँगे ही साथ ही संपूर्ण जानकारी भी आपके साथ साँझा करेंगे। इस अद्भुत और अनोखी सैर और संपूर्ण जानकारी के लिए लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ियेगा।

गोगा बाबा टेकड़ी औरंगाबाद - Goga Baba Hill Aurangabad in Hindi

गोगा बाबा हिल औरंगाबाद - Goga Baba Hill  Aurangabad in Hindi :

  • गोगा बाबा हिल औरंगाबाद में एक छोटी पहाड़ी है। यहां से दिखने वाला प्राकृतिक दृश्य बेहद मनोरम है। जहां का शांत वातावरण और उत्तम प्राकृतिक माहौल पर्यटकों को अपनी ओर खींच लेता है। गोगा बाबा हिल से सूर्यास्त का नजारा देखने लायक है। गोगा बाबा हिल में एक छोटा मंदिर है जहां पर पहुंचकर लोग दर्शन कर सकते हैं। गोगा बाबा हिल की चोटी पर पहुंचने के लिए 40 - 50  मिनट की चढ़ाई करनी पड़ती है।
  • सावन के मौसम में आते हैं  तो यह पहाड़ी बिल्कुल हरी-भरी हो जाती है तब यहां घूमने का मजा ही कुछ और है | 

गोगा बाबा हिल की चढ़ाई - Trek at Goga Baba Hill in Hindi :

  • गोगा बाबा हिल की चढ़ाई बेहद रोमांचक है। यह बहुत छोटी सी चढ़ाई है, 40- 50 मिनट में इसकी  चोटी पर पहुंचा जा सकता है। 
  • चढ़ाई के दौरान पर्यटकों को अलग-अलग फूड स्टॉल्स भी मिल जाएंगे। हील की चोटी पर  एक छोटा सा मंदिर है। आइए मंदिर के बारे में संक्षिप्त में जानते हैं।

गोगा बाबा हिल का मंदिर - Temple of Goga Baba Hill in Hindi :

  • गोगा बाबा एक छोटा सा मंदिर है। यह सफेद रंग का छोटा मंदिर है जिसमें एक बार में दो लोग ही जा सकते हैं। इस मंदिर के बारे में कोई ऐतिहासिक साक्ष्य उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसकी सुंदरता और सादगी से पर्यटक खींचे चले आते हैं।

गोगा बाबा हिल चोटी का दृश्य - Seen at the Peak of Goga Baba Hill in Hindi :

  • गोगा बाबा हिल की चोटी पर पहुंचने पर पर्यटकों के हृदय पल्लवित हो जाते हैं। यहां से संपूर्ण शहर का एक मनोरम दृश्य देखने को मिलता है। 
  • चोटी से देवगिरी का किला, हनुमान टेकड़ी, बीवी के मकबरे का एक अद्भुत मनोरम दृश्य देखने को मिलता है। तो पर्यटक चोटी से दिखने वाले संपूर्ण शहर के दृश्य को कैमरे में कैद कर सकते हैं। 
  • शाम के समय यहां का वातावरण और भी शांत हो जाता है। 
  • पर्यटक इसके अलावा शाम को गोगा बाबा हिल से दिखने वाला सूर्यास्त भी अपने कैमरे में स्मृति के रूप में रख सकते हैं।

 गोगा बाबा हिल घूमने का उत्तम समय - Best time to Visit Goga Baba Hill in Hindi :

  • गोगा बाबा हिल की पहाड़ी घूमने के लिए आपको सुबह के समय अथवा शाम के समय आना चाहिए। चूंकि औरंगाबाद में बहुत सी जगह हैं जहां पर पर्यटक अपना समय बिता सकते हैं, तो इस हिल के लिए लगभग 2 या 3 घंटे का समय देना काफी रहेगा।

गोगा बाबा हिल में उपलब्ध सुविधाएं - Facilities Available in Goga Baba Hill in Hindi :

  • इस पहाड़ी के रास्ते में चढ़ाई के दौरान आपको जगह जगह फूड स्टॉल तथा वॉशरूम की सेवाएं उपलब्ध मिलेंगी। इसके अलावा पर्यटकों को यहां पर कैमरे ले जाने की अनुमति भी है। अतः ऐसे कैसे सुंदर स्थल में पढ़ने वाले मनोरम नजारों को आप अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।

गोगा बाबा हिल की सामान्य जानकारी - Common Information About Goga Baba Hill in Hindi :

  • गोगा बाबा हिल डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी केंपस औरंगाबाद महाराष्ट्र में स्थित है। 
  • इस पहाड़ी पर घूमने का कोई निश्चित समय नहीं है। आप कभी भी आ जा सकते हैं। यह 24 घंटे खुला रहता है। इसके साथ ही इस पहाड़ी में जाने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।

गोगा बाबा हिल में आसपास घूमने की जगह - Nearest Tourist Places to Goga Baba Hill in Hindi :

  • गोगा बाबा हिल घूमने के बाद पर्यटक उसके आसपास के जगह पर भी जा सकते हैं यह पहाड़ी औरंगाबाद की गुफाओं की बहुत निकट स्थित है। गोगाबाबा हेल की ट्रेक के बाद वे औरंगाबाद की गुफा में जाकर इस शहर की ऐतिहासिक को करीब से परख सकते हैं।
  • इसके अलावा गोगा बाबा हिल के निकटतम जगहों में देवगिरी का किला, हनुमान टेकरी, बीबी का मकबरा इत्यादि जगह हैं आप वहां पर भी अपना समय व्यतीत कर सकते हैं।
  • गोगा बाबा हिल  सोनेरी महल के पीछे की पहाड़ी को कहते हैं |  

गोगा बाबा इन कैसे पहुंचे - How to Reach Goga Baba Hill in Hindi :

  • गोगा बाबा औरंगाबाद रेलवे स्टेशन से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पर्यटक यहां से टैक्सी अथवा कैब करके गोगा बाबा हिल 10 से 15 मिनट में आराम से पहुंच सकते हैं।

टूरिस्ट के लिए सलाह - Tips For Goga Baba Hill Tourist In Hindi :

  • पहाड़ी पर चढ़ने के लिए अच्छे किस्म के जूते का उपयोग कीजिए तथा सावधानीपूर्वक पहाड़ी पर चाहिए | स्लीपर का यूज  ना करें तो ज्यादा अच्छा है  क्योंकि पैर फिसलने का डर रहता है |
  • इस पहाड़ी पर बहुत सारे लोग अपना पिकनिक भी करते हैं |
  • गर्लफ्रेंड के साथ अथवा  फैमिली के साथ  आसानी से घूमने जा सकते हैं |
  • पहाड़ चढ़ने में सांस फूलने लगता है तब आपको प्यास लगेगी इसलिए अपने साथ पानी की बोतल भी लेकर जाइए| 
  • पहाड़ी के आसपास जो दुकान लगती है कुछ सीजनल है  अगर आप को कुछ एक्स्ट्रा खाने पीने का सामान लेकर जाना है साथ में गोगा बाबा हिल पर तो बाहर से लेकर जाइए इस भरोसे आपको नहीं रहना है कि गोगा बाबा हिल के पास मिल जाएगा | 
  • अगर कुछ पीने का है तो अपने साथ अपना व्यवस्था लेकर जाइए ( पीने वाले हमारी इशारों को समझ गए होगे )