मनसा देवी का इतिहास - Mansa Devi Temple Haridwar in Hindi

सभी पाठकों को हमारा नमस्कार। आज हम अपने इस लेख के जरिये आपको हरिद्वार में स्थित मनसा देवी मंदिर की सैर आपको कराएँगे साथ ही संपूर्ण जानकारी भी आपके साथ साँझा करेंगे। इस अद्भुत और प्रसिद्ध शक्तिपीठ की सैर और संपूर्ण जानकारी के लिए लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ियेगा।

मनसा देवी का इतिहास - Mansa Devi Temple Haridwar in Hindi

मनसा देवी मंदिर हरिद्वार - Mansa Devi Temple Haridwar in hindi :

  • हरिद्वार में स्थित माँ मनसा देवी मंदिर हिन्दू धर्म के 52 शक्तिपीठों में से एक है। यह हरिद्वार के प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों में से एक है जो शिवालिक की पहाड़ियों के बिलवा नामक पर्वत पर स्थित है। इसकी प्रचीनता और यहाँ के वातावरण के कारण ही दूर-दूर से यात्रीगण और श्रद्धालु यहाँ अपनी मनोकामना लेकर आते हैं।
  • इसके अलावा माँ मनसा देवी के मंदिर तक मार्ग बेहद ही खुबसूरत और अद्भुत है जिसे कोई भी यात्री हरगिज नहीं छोड़ना चाहता। जिस कारण पर्यटकों की भारी मात्रा में यहाँ भरमार होती है। इसके अलावा यहाँ मनोकामना पूर्ति हेतु धागा बाँधने की भी मान्यता है।

मनसा देवी मंदिर का इतिहास - Mansa Devi Temple Haridwar history in hindi : 

  • मनसा देवी मंदिर बहुत प्राचीन मंदिर जिस कारण इसकी स्थापना के बारे में तथ्य उपलब्ध नहीं है। माँ मनसा को भगवान शिव की मानस पुत्री भी कहा जाता है, जिनका जन्म मस्तक से हुआ। साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि माँ मनसा कश्यप की पुत्री भी हैं। 
  • माँ मनसा नागमाता हैं, सात नाग हमेशा रक्षा हेतु माँ मनसा के साथ होते हैं। एक किवदंती भी प्रचलित है कि जब देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन हुआ और उससे निर्मित हलाहल विष भगवान शिव ने पिया तो माँ मनसा ने ही उन्हें उस विष के प्रभाव से बचाया था। 
  • लेकिन ऐसा भी माना जाता है कि माँ मनसा का जन्म समुद्र मंथन के बाद हुआ था। इसके अलावा ग्रीक कथाओं में भी माँ मनसा का प्रसंग काफी जगहों पर आता है।बंगाल पंचांग के अनुसार भादो माह में पूरे महीने इनकी स्तुति की जाती है और कृष्ण पंचमी पर इनका विशेष पूजन होता है।  

मनसा देवी मंदिर में पूजा करने का समय - Mansa Devi Pooja Timing in hindi :

  • मनसा देवी मंदिर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुलता है और सुबह-शाम इसी समय लगभग आरती भी होती है। मंदिर 12 से 2 PM दोपहर में 2 घंटे के लिए बंद होता है। वैसे आप सुबह दर्शन करते हैं तो ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि शाम को गंगा घाट पर होने वाली महाआरती का आप आनंद उठा पाएँगे।

मनसा देवी उड़न खटोला - Rope Way of Mansa Devi Temple Haridwar in hindi : 

  • प्रिय यात्रीगण यदि आप मनसा देवी मंदिर की पैदल मार्ग से यात्रा करने में असमर्थ हैं तो आप उड़न खटोले या रोप-वे के माध्यम से माता के दर्शन करने जा सकते हैं।
  • रोप-वे द्वारा आप मनसा देवी मंदिर की संपूर्ण यात्रा कर सकते हैं और ये उड़न खटोला आपको सीधा माँ मनसा के भवन तक ले जाता है। उड़न खटोला की सुविधा फरवरी से अक्टूबर महीने तक रहती है क्योंकि इस समय सर्दी कम होती है, और पहाड़ों पर बर्फबारी या बरसातों का भी कोई डर नहीं होता। 

मनसा देवी उड़न खटोला टिकट प्राइस - Mansa Devi Rope Waye Ticket Price : 

  • मनसा देवी मंदिर तक उड़न खटोले का यात्रा टिकट 100 रूपये प्रति यात्री है। वैसे ये टिकट रेट बदलता भी रहता है। साथ ही यहाँ पर एक संयुक्त टिकट की सुविधा भी उपलब्ध है, जहाँ मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर दोनों शक्तिपीठों का यात्रा टिकट 263 रूपये प्रति यात्री है और ये संयुक्त टिकट 3 दोनों तक मान्य होता है।

मनसा देवी मंदिर जाने वाले यात्रियों के लिए कुछ जरुरी टिप्स - Tips for Tourist Mansa Devi Temple Haridwar in hindi :

  • मनसा देवी मंदिर की चढ़ाई लगभग 3 से 4 कि.मी. की है और रास्ता सीढ़ीदार और ढलाऊ है, इसलिए जिन भी यात्रियों की बी.पी. , शुगर, या साँस की तकलीफ हो वो लोग रोप-वे मार्ग लें या धीरे-धीरे चढ़ाई करें। 
  • मनसा देवी मंदिर की चढ़ाई करने में लगभग आपको 1 से ढेढ़ घंटा लग सकता है।
  • यदि कोई स्त्री गर्भवती है तो वह भी मनसा देवी मंदिर की चढ़ाई करते हुए सावधानी बरते। क्योंकि सीढ़ियाँ एक दम सीधी हैं और आस-पास पहाड़ियाँ भी हैं।
  • मनसा देवी मंदिर पहाड़ की चोटी पर स्थित है जिस कारण आस-पास गहरी खाई और चट्टानें, टीलें मौजूद हैं, इसलिए बच्चों और बूढ़ों का विशेष ध्यान आप यहाँ रखें।
  • मनसा देवी मंदिर के मार्ग में आपको खाने पीने की सुविधा आराम से मिलेगी साथ ही पीने के पानी की सुविधा भी यहाँ उपलब्ध होती है। अगर इच्छा हो तो पानी की बोतल आप अपने साथ रख सकते हैं, जो गला सूखने या साँस टूटने पर काम आएगी।
  • साथ ही चढ़ाई मार्ग में आपको बहुत सारे लंगूर और बन्दर भी मिलेंगे उनसे भी पूरी सावधानी आप बरते।

मनसा देवी मंदिर के आस-पास घूमने वाले अन्य पर्यटक स्थल - Other Tourist Spots Near To Mansa Devi Temple Haridwar in hindi :

  • मनसा देवी मंदिर हरिद्वार में स्थित 3 शक्तिपीठों में से एक है बाकी दो हैं माया देवी मंदिर और चंडी देवी मंदिर, है जो मनसा देवी मंदिर से कुछ दूरी पर ही स्थित है। इसके अलावा यदि आप अन्य स्थानों पर घूमना चाहे तो आप माँ अंजना के मंदिर, गौरी-शंकर मंदिर, राजा दक्ष मंदिर, नीलकंठ मंदिर आदि स्थानों पर घूम सकते हैं। इसलिए जब आप मनसा देवी की यात्रा पर निकले तो आप इन स्थानों की यात्रा का भी लुत्फ़ ज़रूर उठाए। 
  • मनसा देवी मंदिर बड़ा ही प्राचीन मंदिर हैं। माँ मनसा अपने नाम की ही तरह यहाँ श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं। साथ ही यहाँ का मनोरम वातावरण आपको लुभा जाएगा। इसलिए आप जब भी हरिद्वार जाए तो माँ मनसा देवी मंदिर की यात्रा करना बिलकुल न भूलें। क्योंकि इस अनोखे मंदिर की यात्रा किये बिना आपकी यात्रा अधूरी ही रहेगी। 

मनसा देवी कैसे पहुँचे - How to Reach Mansa Devi Haridwar in hindi :  

प्रिय यात्रीगण जैसे ही आप हरिद्वार पहुँच जाते हैं, हर की पौड़ी से मनसा देवी मंदिर मात्र 3 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।