पांडिचेरी में घूमने की जगह - Pondicherry Tourist Places in hindi

 मेरे प्रिय पाठक आपका प्रेम पूर्वक नमस्कार हमारे लेख में, इस लेख में हम पांडिचेरी यात्रा करने की संपूर्ण जानकारी देंगे  अतः आपसे अनुरोध है कि हमारे इस लेख को पूरा अंत तक पढ़े |

पांडिचेरी में घूमने की जगह - Pondicherry Tourist Places in hindi

पांडिचेरी यात्रा करने की संपूर्ण जानकारी - Pondicherry tourist places in hindi :

  • अगर आप अपनी छुटियाँ प्लान कर रहे हैं और डेस्टिनेशन को चुन रहे हैं तो पांडिचेरी आपकी छुट्टियों के लिये एक सही स्थान हो सकता है। पांडिचेरी बंगाल की खाड़ी के कोरमंडल तट पर स्थित है, जो चेन्नई से 162 कि.मी. दूर पर है। भारत का यह केंद्र शासित प्रदेश अद्भुत प्राकृतिक सुन्दरता से परिपूर्ण है।
  • यदि आप सूर्यास्त और सूर्योदय के अद्भुत नजारे देखना चाहते हैं साथ ही समुद्री तट के सुंदर नीले पानी का आनंद उठाना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बिलकुल उपयुक्त है। साथ ही आप यहाँ कई वाटर एक्टिविटी और एवेंचर्स का आनंद भी उठा सकते हैं। 
  • इसके अलावा यह शहर फ्रांसीसी विरासत से समृद्ध है जिस कारण यहाँ की वास्तुकला और अन्य शिल्प के नमूने आपको अचंभित करने के लिए काफी हैं।

पांडिचेरी या पुडुचेरी का इतिहास - Pondicherry history in hindi :

  • 1954 तक पांडिचेरी फ्रांसीसी शासन के अधीन था, जिस कारण इस स्थान को ‘मिनी फ्रांस’ भी कहा जाता है। कहा जाता है कि 4वीं शताब्दी में यहाँ पल्लव राजवंशों का शासन है इसके बाद दक्षिणी राजवंशों ने भी इस शहर पर अपना शासन किया।
  • इसके बाद लगभग 300 सालों तक अंग्रेजी शासन होने के कारण यहाँ कई औपनिवेशिक कलाकृतियाँ और वहाँ अद्भुत इमारतें हैं। इतने सालों तक अंग्रेजी और फ्रांसीसी शासन के कारण यहाँ के लोग फ्रांसीसी संस्कृति का पालन भी करते हैं और फ्रेंच भी बोलते हैं। यहाँ की सड़कें और इमारतें आज भी अंग्रेजी शासन की झलक प्रस्तुत करती हैं।
  • स्वतंत्रता के बाद यह भारत के अधीन हुआ और 2006 में पांडिचेरी नाम से बदलकर पुडुचेरी कर दिया गया। 

पांडिचेरी या पुडुचेरी में घूमने लायक पर्यटन स्थल - Famous Tourist Places of Pondicherry in hindi :

पांडिचेरी का सुंदर पैराडाइज बीच - Paradise Beach Pondicherry in hindi :

  • हम कहीं भी जाए बीच का आनंद उठाना हम सभी को भाता है और जब छुट्टियों के प्लान में ये जगह ऐड हो जाए तो मजा दुगुना हो जाता है। पांडिचेरी का पैराडाइज बीच पांडिचेरी बस अड्डे से 8 कि.मी. की दुरी पर स्थित है। चुन्नम्बर बोट सर्विस यानी नाव की यात्रा के द्वारा ही आप इस बीच पर पहुँच सकते हैं। इस नाव यात्रा का अनुभव आपके लिए बेहद रोमांचक होगा।
  • मैंग्रोव के घने जंगल से कवर यह स्थान बहुत ही सुंदर है। नीला और साफ़ पानी आपको भीतर तक शान्ति का अनुभव कराता है। यहाँ के आस-पास का वातावरण और साथ ही यहाँ से सूर्यादय और सूर्यास्त के नजारे देखने लायक होते हैं। 
  • आप यदि दूरबीन का प्रयोग करे तो आप यहाँ चावला नामक पक्षी का जोड़ा भी देख़ सकते जिसे प्यार के पक्षी कहा जाता है। नारियल के पानी के साथ हल्का फुल्का स्नैक और फोटोग्राफी आपकी इस बीच यात्रा को यादगार बना सकता है।

पांडिचेरी का प्रमुख ओर्बिन्दो आश्रम - Orbindo Aashrm Pondicherry in hindi :

  • 1926 में स्थापित ओर्बिन्दो आश्रम पांडिचेरी के पूर्वी भाग के वाइट टाउन में स्थित है। इस आश्रम का नाम करण इस आश्रम के संस्थापक ओर्बिन्दो घोष के नाम पर किया गया है। इस स्थान मानसिक शान्ति और दार्शनिक ज्ञान के लिए जाना जाता है।
  • दो दर्जन माता मार्गदर्शकों से शुरू हुआ आश्रम आज लगभग 1600 सदस्यों तक पहुँच गया है, जहाँ 400 के आस-पास छात्र, 1300 के आस-पास रोगी भी हैं। इस आश्रम में रहने वाले लोगों वे सारी सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं जो एक आम मनुष्य के लिए आवश्यक हैं।
  • इसके साथ ही यहाँ नृत्य, कला, संगीत, रंगमंच आदि गतिविधियाँ भी कराई जाती हैं। और इसके अलावा खेल संबंधी भी कई खेल, तैराकी, योगा, आदि सब सीखाया जाता है। पर्यटक यहाँ मानसिक शान्ति का अनुभव करने आते हैं।

पांडिचेरी का मशहूर प्रोमेनेड बीच - Famous Places Promenade Pondicherry in hindi :

  • पांडिचेरी का प्रोमेनेड बीच वार मेमोरियल से शुरू होकर डुप्लेक्स पार्क में खत्म होता है जो 1-2 कि.मी. लम्बा है। पांडिचेरी बस स्टैंड से यह बीच दक्षिण की तरफ 2.5 कि.मी. की दूरी पर है। पांडिचेरी का यह समुद्री तट खेलों के लिए, सूर्य के नजारों के लिए और अन्य खेलों के लिए जाना जाता है। 
  • यदि आप खाने के शौकीन हैं तो यहाँ आपको आस-पास कई स्टॉल भी मिल जायेंगे। इस बीच में पांडिचेरी का पुराना लाइटहाउस, वार मेमोरियल और एक हेरिटेज टाउन हॉल शामिल हैं। साथ ही अगर आप हस्तकला के शौकीन हैं तो ऐसी कई एंटिक दुकानें आपको इस बीच पर देखने को मिल सकती हैं। जिस कारण यह स्थान पर्यटकों का और कपल्स का प्रमुख स्थान है। 

पांडिचेरी का प्रमुख सेरिटी बीच- Famous Serenity Beach of Pondicherry in hindi :

  • पांडिचेरी के उत्तरी भाग में 20 मिनट की दूरी पर सेरिटी बीच के सुनहरे रेत को नजारों को देखा जा सकता है। यह पांडिचेरी के प्रमुख तटीय बीचों में से एक है। इस बीच की प्रमुख खासियत यह है कि यहाँ ताड़ के पेड़ों से घिरा तट और सुनहरी रेत और बंगाल की खाड़ी के नजारे आपको देखने को मिल सकते हैं।
  • साथ ही इस बीच पर रेतीले स्थान के साथ चट्टानी इलाका भी जहाँ से लगकर समुद्री लहरों को देखना और पानी के खेलों का आनंद लेना आपको एक अनोखा ही अनुभव देगा। साथ ही इस स्थान पर ज्यादा भीड़-भाड़ भी नहीं होती जिस कारण इस जगह के प्राकृतिक दृश्यों के साथ फोटोग्राफी का आनंद उठाना भी एक अलग मजा देता है।
  • यदि आप मछली पकड़ने के शौकीन हैं तो यहाँ कुछ नाव भी लंगर डाले खड़ी रहती हैं जिनको आप किराये पर लेकर मछली पकड़ने का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही आप नाव यात्रा का भी लुत्फ़ भी उठा सकते हैं।

पांडिचेरी की एकता का प्रतीक ऑरविलो पैलेस - Auroville Palace of Pondicherry in hindi :

  • पांडिचेरी में एकता का प्रतीक कहा जाने वाला ऑरविलो पैलेस पांडिचेरी से लगभग 15 कि.मी. दूर तमिलनाडु के पास स्थित है। इस पैलेस की स्थापना ओर्बिन्दो की शिष्या मिर्रा अलफासा द्वारा 1968 में की गई थी। इस पैलेस की खासियत यह है यहाँ पर अलग-अलग संस्कृति, परम्परा और जाति के लोग एक साथ रहते हैं और शिक्षा ग्रहण करते हैं।
  • शुरुआत में 23 अलग-अलग भारतीय राज्यों और 124 भिन्न देशों के लोगों द्वारा लाई की मिट्टी और संगमरमर से मिल कर इस पैलेस का निर्माण हुआ। आज वर्तमान में 195 से अधिक राष्ट्रीयता, संस्कृति, जाति के 2400 से अधिक लोग इस पैलेस में रहते हैं।
  • यह पैलेस शारीरिक और मानसिक शान्ति प्रदान के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ लोगों को शान्ति, सद्भाव, ईश्वरीय चेतना, और साधारण जीवन के नियम और गुण सिखाए जाते हैं। 

पांडिचेरी का ऐतिहासिक स्थल एरिकमेड्डु - Arikamedu of Pondicherry in hindi :

  • पांडिचेरी के दक्षिण में 7 कि.मी. की दूरी पर अरियंकुप्पम नदी के तट के पास 1 ईसा पूर्व के दौरान बसा इंडो रोमन व्यापार का केंद्र कहा जाना वाला एरिकमेड्डु स्थित है। शहर की हलचल और भागदौड़ से दूर यह स्थान 300 ईस्वी-1800 ईस्वी की सांस्कृतिक और ऐतिहासिकता का प्रतीक है।
  • जैसे ही आप अरियंकुप्पम के नदी के तट पर पहुँचते हैं वैसे ही आप इस बंदरगाह की इमारतों, स्तंभों और दीवारों के अवशेष आपको दिखने लगते हैं। यह अवशेष आपको उस यह के रोमन व्यापार के समय में ले जायेंगे। 18 वीं शताब्दी के फ्रांसीसी जेसुइट मिशन के अवशेष भी आपको यहाँ देखने को मिल सकते हैं।
  • यह स्थान आपको फ्रांसीसी वास्तुकला के साथ तमिलियन इतिहास को भी प्रदर्शित करता है। जो आपको एक नया और अद्भुत अनुभव प्रदान करता है। इसलिए इस जगह की यात्रा करने का अनोखा अनुभव आपको जरूर करना चाहिए।

पांडिचेरी का सांस्कृतिक प्रतीक बॉटनिकल गार्डन - Botanical Garden of Pondicherry in hindi :

  • पांडिचेरी का बॉटनिकल गार्डन जो न केवल पांडिचेरी का बल्कि पुराने तमिलनाडु का भी एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। पांडिचेरी बस स्टैंड से बॉटनिकल गार्डन की दूरी मात्र 1.5 कि.मी. है जो मात्र 10-12 मिनट का रास्ता है। 22 एकड़ में फैला यह बॉटनिकल गार्डन अपने शानदार और मनोरम दृश्यों के लिए मशहूर है। 1826 में स्थापित हुआ यह गार्डन फ्रांसीसी सभ्यता का प्रतीक माना जाता है।
  • इस गार्डन में इसके प्रवेश द्वार से लेकर, इसकी वास्तुकला, बैंच की डिजाइनिंग, फव्वारे और यहाँ तक पेड़-पौधों को लगाने का स्ट्रक्चर सभी फ्रांसीसी संस्कृति का अद्भुत नमूना हैं। फूलों के बाग़, अच्छी तरह से सजाए पेड़-पौधें, ऊँचे और भव्य स्तम्भ, बजरी से बने रास्ते सभी इस गार्डन की शोभा में चार चाँद लगाते हैं।
  • इस गार्डन में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पेड़-पौधों की लगभग 1500 प्रजातियाँ हैं, जहाँ हर पेड़ और वनस्पति के आगे उसके लाभ और ऑक्सीजन की मात्रा जैसी जानकारियाँ तक लिखी होती हैं। जिस कारण इसे उद्यान को वनस्पतियों का सबसे बड़ा गार्डन भी कहा जाता है। यदि आप इस गार्डन की यात्रा करने निकल रहे हैं तो सच आपको एक अनोखा अनुभव ही साथ लेकर लौटेंगे।  

पांडिचेरी का मशहूर श्री कोकिलाम्बल थिरुक्लेश्वर मंदिर - Kokilambal Thirukleshvar Temple Pondicherry in hindi :

  • पांडिचेरी के विल्लियानूर में श्री कोकिलाम्बल थिरुक्लेश्वर मंदिर एक प्राचीन मंदिर है जिसे इस कारण विल्लुर मंदिर भी कहा जाता है। यह मंदिर पांडिचेरी बस स्टेंट से 8 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। 
  • 12 वीं शताब्दी में चोल राजा के द्वारा इस मंदिर का निर्माण करवाया था जहाँ पहले एक बेल के पेड़ों के जंगल हुआ करता था। बाद में यह मंदिर शिव जी का प्रसिद्ध मंदिर बन गया। थिरुक्मेश्वर के इस मंदिर शिव के कोकिलाम्बल के रूप को समर्पित किया गया है जिसमें शिव लिंग लिंगम मिट्टी का बना होता है और जिस पर अभिषेक करना मना है।
  • इस मंदिर में एक नदी है जिसे प्रसव नदी के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि गर्भधारण के समय औरतें इस नदी में बैल की पूजा करती हैं। साथ ही इस मंदिर में भगवान नरसिम्हा, ब्रह्मा, और मुरुगन आदि के मंदिर भी हैं। इस मंदिर की सजावट और कलाशिल्प आपको बहुत भा जाएगी और एक अलग आनंद भी देगी। 

पांडिचेरी का ऐतिहासिक राज निवास - Famous Raj Niwas of Pondicherry in hindi :

  • पांडिचेरी का ऐतिहासिक स्थल माना जाने वाला राज निवास लगभग सदियों से पांडिचेरी के राजनैतिक, सांस्कृतिक, सामाजिक परिवर्तनों को देख चुका है। पांडिचेरी के बस स्टेशन से 3.5 कि.मी. दूर वर्तमान में यह पांडिचेरी के उपराज्यपाल का आधिकारिक निवास है।
  • उपनिवेशी सरकार के दौरान यह एक महल के रूप में कार्य करता था। 18 वीं शताब्दी में बना यह राज निवास भारतीय और फ्रेंच संस्कृति की वास्तुकला का अद्भुत मिश्रण है। इस महल के बीच परिसर में एक जल स्मारक है जो एक बाग़-बगीचे से घिरा हुआ है। 
  • बारीक नक्काशी से सजे हुए लकड़ी के खम्भे चारों तरफ यूरोपियन डिजाइन से सजे हुए हैं। जिन्हें देखना आपको आनंद का नया लुत्फ़ देगा। राष्ट्रीय अवकाश पर ही यह महल जनता के लिए खुला होता है।

पांडिचेरी का मशहूर लाईट हाउस - Light House of Pondicherry in hindi :

  • पांडिचेरी का प्रमुख पर्यटक स्थल यहाँ का लाईट हाउस एक अद्भुत नमूना माना जाता है। पांडिचेरी का यह लाईट हाउस डबर्रेपेट में स्थित है। फ्रांसीसी शासन काल में बना यह लाईट हाउस समुद्री पर्यटकों को सही रास्ता दिखाने के लिए प्रयोग किया जाता था। लेकिन अब यह पांडिचेरी के सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रमों का केंद्र है।
  • यह लाईट हाउस बाकी लाईट हाउस से भिन्न है क्योंकि यह एक आयताकार चबूतरे पर बना हुआ है। 157 फुट ऊँचा यह लाईट हाउस यहाँ की संस्कृति का प्रतीक है। यह लाईट हाउस इसलिए मशहूर है क्योंकि यहाँ से पांडिचेरी के अद्भुत नजारे देखने को मिल सकते हैं। साथ ही यहाँ से आप कई तरह के सुंदर-सुंदर पक्षियों के नजारे भी देख सकते हैं। 

पांडिचेरी का फ्रेंच युद्ध स्मारक - Historical French War Memorial of Pondicherry in hindi :

  • पांडिचेरी के व्हाई टाउन में स्थित फ्रेंच वार मेमोरियल एक ऐतिहासिक स्थल है। यह युद्ध स्मारक पांडिचेरी बस स्टैंड से 3.5 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। 1971 के प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जिन फ्रांसीसी सैनानियों ने युद्ध में अपनी जान की बाजी लगाई उन सभी की स्मृति में यह युद्ध स्मारक बनाया गया है।
  • इस स्मारक में एक सैनिक की मूर्ति पर राइफल पर झुकी हुई है और इसके चारों तरफ चार स्तम्भ खड़े हैं जिस पर फ्रांसीसी सैनानियों के नाम अंकित हैं। इस स्मारक के आस-पास सुंदर बगीचा बना हुआ है। 14 जुलाई को बास्तील दिवस के दिन इस जगह अलग ही रौनक होती है और उन सैनानियों को याद किया जाता है।  

पांडिचेरी का प्रमुख चिदंबरम मंदिर - Chidambaram Temple of Pondicherry in hindi :

  • 12 वीं शताब्दी में बना यह चिदंबरम मंदिर पाँच भौतिक तत्वों को प्रदर्शित करने वाला अद्भुत मंदिर है। इस मंदिर शिवरागी यानी नटराज को समर्पित है। पांडिचेरी से 63 कि.मी. और चेन्नई से 250 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। 1100 एकड़ में फैला यह मंदिर विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर माना जाता है। 
  • इस जगह का पुनर्निमाण चोल, मराठा, पांड्य, और अंग्रेजी शासकों द्वारा समय-समय की किया जाता रहा है। इस मंदिर का डिजाइन और इसकी वास्तुकला इतनी अद्भुत और सुंदर है की आप दंग रह जायेंगे। दक्षिण भारत की संस्कृति के अद्भुत नमूने आपको इस मंदिर में देखने को मिल सकते हैं। 

पांडिचेरी का मशहूर यानम बीच - Yanam Beach of Pondicherry in hindi :

  • यदि आप शहर के शोर शराबे से दूर एक एकांत स्थान चाहते हैं तो पांडिचेरी का यानम बीच एक प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। यानम बीच को राजीव गाँधी बीच भी कहा जाता है। यह 30 वर्ग मी. में फैला एक एंक्लेव शहर है जो गोदावरी के डेल्टा क्षेत्र में स्थित है। यहाँ नाव की सवारी करना और फेरी बीच पर टहलना सबसे पसंदीदा चीजों में से एक है।
  • इस स्थान पर सीमेंट की कुर्सियों पर बैठकर आप समुद्र के शांत और सुंदर दृश्यों को देखकर आनंद का लुत्फ़ उठा सकते हैं। पांडिचेरी सरकार के पास इस शहर के प्रशासनिक अधिकार हैं जो फ्रांसीसी और तेलगु संस्कृति का मिश्रण है। इसलिए आप जब भी आए पांडिचेरी की यात्रा करने जाए इस स्थान की सैर करना न भूलें। 

पांडिचेरी की स्कूबा डाइविंग - Best Scuba Diving of Pondicherry in hindi :

  • समुद्री जीवन के रहस्यों को जानना कौन नहीं चाहता है। इस जीवन को देखना, महसूस करना एक अनोखा ही नहीं बल्कि एक अद्भुत अनुभव भी है। पांडिचेरी का समुद्री तट, कोस्मिक समुद्री जीवन और यहाँ का मनोरम वातावरण हर साल बड़ी मात्रा में पर्यटकों को स्कूबा डाइविंग के लिए आकर्षित करती हैं।
  • ट्रेनर से लेकर अनट्रेन तक, और बड़े से लेकर बूढ़े तक पांडिचेरी का तट सभी को स्कूबा डाइविंग की आकर्षित करता है। समुद्री जीव-जंतुओं को देखना, उनको महसूस करना सच आपको अलग ही दुनिया में ले जायेगा।

पांडिचेरी में स्कूबा डाइविंग करने वाले वैसे तो अनेक स्थान है लेकिन कुछ प्रमुख स्थान हैं-

  • अरविंद की दीवार
  • कोरल शार्क रीफ
  • चार कोनें
  • द हाल
  • मंदिर एडवेंचर्स
  • रवाँ

पांडिचेरी की मशहूर ओस्टेरी झील - Best Ousteri Lake of Pondicherry in hindi :

  • पांडिचेरी के बस स्टैंड से 10 कि.मी. की दूरी पर ओस्टेरी झील प्राकृतिक सुन्दरता का अद्भुत नमूना है। यह झील इतनी सुंदर है की शाम के समय सूर्यास्त के दृश्यों को देखना एक अनोखा अनुभव है।
  • इसके अलावा यहाँ नाव की सवारी करना भी आपको आनंद प्रदान करता है। यहाँ कई रेस्तरां और कैफ़े भी हैं जहाँ आप अपनी पसंद का खाना खाकर और चाय या कॉफ़ी की चुस्कियों के साथ इस जगह का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसलिए आप जब भी यहाँ आए ओस्टेरी झील की सैर जरुर करके आए।

पांडिचेरी या पुडुचेरी घूमने का सबसे सही समय - Best Time to visit Pondicherry in hindi :

  • पांडिचेरी में घूमने का सही समय तय करना यूँ तो आप पर ही निर्भर करता हिया क्योंकि हर मौसम में यहाँ का वातावरण बदलता है। लेकिन फिर भी अक्टूबर से मार्च तक के महीने में यहाँ का मौसम बड़ा सुहावना होता है क्योंकि उस समय यहाँ का तापमान लगभग 15 डिग्री तक रहता है।
  • गर्मियों के मौसम में यहाँ का तापमान 40 डिग्री तक हो जाता है और बंगाल की खाड़ी के नजदीक होने के कारण यहाँ बरसातों के मौसम में बारिश बहुत होती है।  

पांडिचेरी या पुडुचेरी के मशहूर बाजार और प्रमुख खरीदारी की चीज़ें - Best Shopping Market of Pondicherry in hindi :

  • अगर आप एंटिक और क्लासिक चीजें खरीदने के शौकीन हैं तो पांडिचेरी के बाजार आपका इन्तजार कर रहे हैं। यहाँ आपको फ्रानासिसी संस्कृति की कई वस्तुएँ देखने को मिल सकती हैं। इसके आलवा चमड़े की वस्तुएँ और कई कलाकृतिनुमा शिल्पवस्तुएँ आपको यहाँ दिखाई दे सकती हैं।
  • साथ ही आपको यहाँ समुद्री शैलों और पत्थरों से बने होम डेकोर की वस्तुएँ और जूलरी भी मिल सकती है, रोम की संकृति की कई वस्तुएँ और इंडो कपड़ों भी आपको यहाँ के बाजारों में देखने को मिल जायेंगे। साथ ही इस शहर की विशेषता यह है कि यहाँ कोई ड्यूटी फीस नहीं है जिस कारण यहाँ की चीजें पूरे भारत के बाजारों की तुलना में सस्ती होती हैं।

जिन बाजारों का रुख आप पांडिचेरी में कर सकते हैं उनके नाम हैं-

  • जानकी
  • कासाब्लांका
  • कल्की
  • अनोखी
  • औरो वुड वर्क्स
  • ज़ुका कोको-ला
  • टाइटैनिक
  • नेहरु स्ट्रीट

पांडिचेरी या पुडुचेरी का फेमस खाना - Best Local Food of Pondicherry in hindi :

  • अक्सर हम नये शहर के खाना-पाँ से उस शहर की पूरी संस्कृति का जयाका लेना चाहते हैं। वैसे ये सही भी है हर शहर के व्यंजन वहाँ की संस्कृति की खुशबू लिए होते हैं। पांडिचेरी में भी आपको यहाँ के व्यंजनों में फ्रांसीसी संस्कृति की झलक मिलेगी।
  • वैसे तो पांडिचेरी में आपको देश की हर संस्कृति की महक मिल जाएगी और हर प्रकार के व्यंजन यहाँ समुद्री व्यंजन भी आपको यहाँ मिल सकते हैं। लेकिन यहाँ के समोसा, पानी पूरी, बोंदास, मसाला पूरी, सैंडविच, मटन रोल, क्रैब मसाला फ्राई, खोव्सुएय, डोसा आदि कुछ व्यंजन महत्वपूर्ण हैं। जिन्हें आपको एक बार तो चखना ही चाहिए।

पांडिचेरी या पुडुचेरी कैसे पहुँचे - How To Reach Pondicherry in hindi :

  • पांडिचेरी भारत के दक्षित भारत में स्थित है जहाँ से सड़क, हवाई और ट्रेन मार्ग के रस्ते सीधे जुड़े हुए हैं। जिनके जरिए आप सड़क, हवाई और ट्रेन के रास्ते अपनी सुविधानुसार पांडिचेरी आसानी से पहुँच सकते हैं।

प्लेन के रास्ते पांडिचेरी या पुडुचेरी कैसे पहुँचे - How To Reach Pondicherry By Flight in hindi :

  • पांडिचेरी पहुँचने के लिए प्लेन मार्ग के द्वारा आप आसानी से पहुँच सकते हैं क्योंकि पांडिचेरी का अपना हवाई अड्डा है जहाँ से आप शहर तक पहुँचने के लिए कैब या टैक्सी ले सकते हैं। इसके अलावा कराइकल हवाई अड्डे से भी आप पांडिचेरी आसानी से पहुँच सकते हैं। 

ट्रेन के रास्ते पांडिचेरी या पुडुचेरी कैसे पहुँचे - How To Reach Pondicherry By Train in hindi :

  • आप ट्रेन के जरिए पूरी सुविधा के साथ पांडिचेरी पहुँच सकते हैं क्योंकि पांडिचेरी का अपना रेलवे स्टेशन है और भारत के लगभग सभी बड़े राज्यों से सीधे रेल की सेवा की उपलब्ध है। जिससे आप पूरी सुविधा के आसनी से पांडिचेरी रेल द्वारा पहुँच सकते हैं।

सड़क के रास्ते पांडिचेरी या पुडुचेरी कैसे पहुँचे - How To Reach Pondicherry By Road in hindi :

  • पांडिचेरी पहुँचने के लिए चेन्नई, बैंगलोर, कोयम्बटूर जैसे बड़े शहरों से सीधे सड़क रास्ते जुड़े हुए हैं। इन शहरों तक पहुँच कर आप वहाँ से बस या पर्सनल कैब लेकर पांडिचेरी पहुँच सकते हैं और यह यात्रा आपको अच्छा अनुभव देगा।