उत्तर प्रदेश का जिला रामपुर में घूमने की जानकारी - Best Tourist Places Visit In Rampur District Uttar Pradesh In Hindi

मेरे प्रिय पाठक आपका प्रेम पूर्वक नमस्कार हमारे इस नए लेख में , दोस्तों इस लेख में हम   रामपुर जिला का सामान्य जानकारी देंगे और साथ ही यहां पर घूमने की जगह के बारे में बताएंगे | इस संपूर्ण जानकारी के लिए हमारे इस लेख को पूरा अंत तक पढ़िए | दोस्तों भारत में अगर आप कहीं भी यात्रा करना चाहते हैं  यदि आपको ट्रिप पैकेज चाहिए तो एक बार www.redgotrip.com पर विजिट करें या हमें फोन करें 8686860372

उत्तर प्रदेश का जिला रामपुर में घूमने की जानकारी - Best Tourist  Places Visit In Rampur District Uttar Pradesh In Hindi

 रामपुर जिला में घूमने की परिचय - Basic Information Rampur District In Hindi :

  • भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का 75 जिला में से एक रामपुर जिला है | रामपुर जिले का  चाकू पूरे विश्व में प्रसिद्ध है | यहां के बने चाकू को रामपुरी चाकू कहा जाता है | रामपुर जिला मुरादाबाद और बरेली के बीच में पड़ता है |रामपुर में चीनी , कपड़ा तथा चीनी मिट्टी के बर्तन का भी उपयोग होता है | यहां पर एक अरबी भाषा का महाविद्यालय है |रामपुर का क्षेत्रफल लगभग 2367 वर्ग किलोमीटर है |

  • रामपुर शहर का स्थापना नवाब फैजुल्लाह खान ने किया था |रामपुर उत्तर प्रदेश राज्य के उत्तरी भाग में बसा हुआ एक शहर है | रामपुर कोसी नदी के किनारे बसा हुआ है |रामपुर का किला ,रामपुर की रजा पुस्तकालय और कोठी खास बाग रामपुर शहर के मुख्य पर्यटन आकर्षण केंद्र | रामपुर का रामपुर रेलवे जंक्शन यहां का मुख्य रेलवे स्टेशन है | रामपुर रेलवे जंक्शन से हजारों  की तादाद में रोजाना यात्री आवागमन करते हैं | हम आपको बता दें रामपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन को 8 जून 1894 में खोला गया था | रामपुर का पतंग उद्योग यहां का सबसे पुराना उद्योग है यहां की बनी हुई पतंगे पूरे उत्तर प्रदेश में निर्यात की जाती हैं |

  • रामपुर जिला अपनी खूबसूरत पर्यटक स्थलों की वजह से भी जाना जाता है रामपुर जिले की खूबसूरती को देखने आते हैं | रामपुर जिला पश्चिम की ओर बसा हुआ है , जिसकी सीमा उत्तराखंड राज्य से लगती है | रामपुर जिला  मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत आता है | रामपुर जिला में 6 तहसील 6 ब्लॉक एक लोक सभा 8 नगर पालिका 16 पुलिस स्टेशन 16 सरकारी बैंक 2 विश्वविद्यालय एक मुख्य अस्पताल और 1200  गांवों में बटा हुआ है|जिले का क्षेत्रफल 2367  वर्ग किलोमीटर है | 

रामपुर का इतिहास - History Of Rampur District In Hindi:

  • रामपुर शहर का स्थापना नवाब फैजुल्लाह खान ने किया था |  नवाब फैजुल्लाह खान 1774 लेकर 1794 तक राज किया था | रामपुर जिले का इतिहास थोड़ा और भी खास हो जाता है क्योंकि लखनऊ के बाद नवाबों का शहर रामपुर को कहा जाता है | अब आप समझ सकते हैं जहां सैकड़ों साल नवाबों ने शासन किया हो वहां का इतिहास क्या वर्तमान भी खास हो जाता है | रामपुर में सबसे ज्यादा मुगलों और नवाबों का शासन रहा |

  • भारत में ब्रिटिश शासन से पहले रामपुर एक स्वतंत्र रियासत हुआ करती थी जो ब्रिटिश शासन के दौरान भी एक रियासत थी  यहां नवाबों का ही राज चलता था जब भारत अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ और 15 अगस्त 1947 को पूरी तरह भारत में अंग्रेजी शासन समाप्त हो गया लेकिन रामपुर राज्य अभी एक स्वतंत्र रूप से नवाबों के नियंत्रण में रहा था | आपको जानकर हैरानी होगी इस शहर  का नाम प्राचीन काल से लेकर अब तक रामपुर ही है | 

रामपुर में घूमने लायक जगह - Famous Places Visit  In Rampur District In Hindi:

1. रामपुर में घूमने  आर्यभट्ट प्लेटोनियम - Arya Bhatt Planetarium Rampur In Hindi :

  • साइंस के स्टूडेंट है तो आपको यहां पर जरूर जाना चाहिए यहां पर आपको उल्कापिंड आकाशीय पिंड आप को 3डी में दिखाया जाता है जिसका एंट्री फीस मात्र ₹100 है और आपको बहुत ही अच्छा फील होगा आपको महसूस होगा कि आप अंतरिक्ष में हैं |

2. रामपुर में घूमने लायक गांधी समाधि - Gandhi Samadhi Rampur In Hindi:

  • गांधी की मूर्ति बनी हुई है एक चौराहे पर यहां पर हल्का सा गार्डन भी है छोटा सा गार्डन टाइप का है यहां घूमने जा सकते हैं | सुबह शाम यहां भी लोग आते हैं घूमने के लिए | 

3. रामपुर में घूमने लायक रामपुर की रजा लाइब्रेरी -  Raza Library Rampur In Hindi : 

  • रजा लाइब्रेरी रामपुर शहर के मुख्य पर्यटक आकर्षण केंद्रों में से एक हैं | 1774 से लेकर 1794 के बीच लाइब्रेरी नवाब फैजुल्लाह खान द्वारा स्थापित किया गया था | हम आपको बता दें कि रामपुर की लाइब्रेरी को एशिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी में गिना जाता है | इस लाइब्रेरी में आपको ऐसी किताबें मिल जाएगी  जो आपको भारत के किसी भी लाइब्रेरी में नहीं मिलेगी |  यहां पर लगभग 30,000 से अधिक पुस्तकों तथा पत्रिकाएं शामिल है जो कई भाषाओं में है|

4. रामपुर की जामा मस्जिद - Jama Masjid Rampur In Hindi : 

  • रामपुर की जामा मस्जिद मुख्य पर्यटक आकर्षण केंद्र में से एक है |  जामा मस्जिद की स्थापना रामपुर शहर में नवाब फैजुल्लाह खान की थी |  उस जमाने के समय में इस मस्जिद को बनाने के लिए लगभग ₹300000 खर्च हुए थे | 

5. रामपुर की  कोठी खास बाग - Khothi Khash Bagh Rampur In Hindi : 

  • रामपुर जिले के केंद्र में स्थित कोठी खास बाग रामपुर जिले का एक शानदार मुगल महल है जो रामपुर जिले का मुरादाबाद रोड शहर के सिविल लाइन इलाके में स्थित है | ऐसा माना जाता है कि 1930 के दशक में  मुगल इस महल में आए थे लगभग 300 एकड़ परिसर में स्थित है  ,जिसमें 200 कमरे स्थित है | जो मुगल वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है | इस महल में नवाबों के लिए एक सिनेमा हाल भी मौजूद है| 

6. रामपुर  की अंबेडकर पार्क - Ambedkar Park Rampur In Hindi : 

  • अंबेडकर पार्क रामपुर जिले का एक सुंदर हरा-भरा पार्क है | यह लगभग शहर से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित है अंबेडकर पार्क में बच्चों के लिए खेल का मैदान है यहां पर सुबह और शाम को पर्यटकों की बहुत ज्यादा भीड़ रहती है |