हम्पी घूमने की संपूर्ण जानकारी और उसके महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल - Best Tourist Places To Visit in Hampi Hindi

मेरे प्रिय पाठक आपका प्रेम पूर्वक नमस्कार हमारे इस नए लेख में ,इस लेख में हम हम्पी यात्रा करने की संपूर्ण जानकारी देंगे अतः आपसे अनुरोध है कि हमारे इस लेख को पूरा अंत तक पढ़े |

हम्पी घूमने की संपूर्ण जानकारी और उसके महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल - Best Tourist Places To Visit in Hampi Hindi

हम्पी में घूमने की जगह - Hampi Tourist Places in Hindi :

  • हंपी एक बेहद प्राचीन स्थल रहा है। इसका इतिहास विजयनगर साम्राज्य से कहीं ज्यादा जुड़ा हुआ है। 
  • कर्नाटका की तुंगभद्रा नदी के पास स्थित यह जगह मंदिरों के लिए बहुत फेमस है। 
  • इस पर्यटक स्थल से विजयनगर साम्राज्य के समय की वस्तु कला की सुंदरता को देखा जा सकता है। 
  • हंपी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी। आज यह जगह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल है। इससे इस जगह की महत्ता और भी अधिक बढ़ जाती है। 
  • इस जगह ने कई राजाओं का शासन काल देखा। यहां की वस्तु कला में तथा अलग-अलग मंदिरों में विमान, गोपुरम, मंडप इत्यादि के माध्यम से यहां की पारंपरिक स्थापत्य शैली के बारे में जाना जा सकता है। 
  • हम्पी की लोकप्रियता यहां के बाजारों से भी जुड़ी हुई है। तो पर्यटक यहां पर आए और इस जगह की भव्यता को अपनी आंखों से देखें।

हम्पी शहर का इतिहास - Hampi history in Hindi :

  • विजयनगर साम्राज्य की इस महत्वपूर्ण राजधानी हंपी का नाम यहां की स्थानीय देवी चंपा देवी के नाम पर रखा गया है। ऐसा माना जाता है कि उन्होंने यहीं पर शिव की तपस्या की थी तभी से यह स्थल बहुत पवित्र माने जाने लगा।
  • यदि विजयनगर साम्राज्य के इतिहास में और पीछे जाएं तो हम पाएंगे कि हम्पी का इतिहास मौर्य साम्राज्य के इतिहास से भी जुड़ा हुआ है। इस शहर में ब्राह्मी अक्षरों में लिखे हुए कुछ शिलालेख और टेराकोटा सील है जिनका समय लगभग दूसरी शती माना जाता है। 
  • इसके अलावा यह सर्वाधिक विजयनगर साम्राज्य की राजधानी होने के लिए प्रसिद्ध है।
  • यहां पर स्थित सभी पर्यटक स्थल विजय नगर के इतिहास का परिणाम है। 
  • विजयनगर साम्राज्य के दौरान इस शहर को तीन भागों में विभाजित किया गया था - पहला भाग जहां पर यहां के मूल निवासी रहते थे, दूसरा भाग यहां का राज विभाग था जहां पर राज परिवार रहा करता था और तीसरा भाग वह था जहां पर विजय नगर साम्राज्य के सभी मंदिर शामिल थे। 
  • इसके अलावा विजयनगर साम्राज्य के समय राक्षस टंगड़ी अथवा तालीकोटा के युद्ध के दौरान हंपी शहर को जला दिया गया था और इस युद्ध में विजय नगर साम्राज्य की हार हुई थी। इसलिए आज भी विजयनगर साम्राज्य का इतिहास कुछ विकृत सा दिखाई देता है लेकिन उसके बावजूद भी यह पर्यटक स्थल बेहद खूबसूरत बना हुआ है।

हंपी घूमने के मुख्य पर्यटक स्थल - Famous Hampi Tourist Places in Hindi :

1. हंपी का भव्य विरुपाक्ष मंदिर - Virupaksha Temple Hampi in Hindi:

  • विरुपाक्ष भगवान शिव का ही एक दूसरा नाम था। यह मंदिर तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित है। यह पर्यटक स्थल यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल है।
  • विजयनगर साम्राज्य के दौरान यह समस्त साम्राज्य का केंद्र हुआ करता था। इस मंदिर के निर्माण में विजयनगर साम्राज्य के प्रमुख राजा कृष्णदेव राय का भी एक महत्वपूर्ण योगदान शामिल है। 
  • इस मंदिर से संबंधित कई पौराणिक कथाएं भी शामिल है। यहां की मूर्तिकला अद्भुत है।
  • यदि इस मंदिर की स्थापत्य शैली के बारे में विचार करें तो यह द्रविड़ शैली से प्रेरित है जिसमें विमान , गोपुरम, मंडप इत्यादि शामिल है।

2. हंपी का सर्वाधिक प्रसिद्ध मंदिर विट्ठल मंदिर - Vitthal Temple Hampi in Hindi : 

  • हंपी का यह खूबसूरत भव्य मंदिर 10 वीं शताब्दी में निर्मित किया गया था। इस मंदिर में स्थित है पत्थर से बना एक रथ।  अतः यहां पर विट्ठल भगवान अर्थात भगवान विष्णु भक्त आते हैं और इस मंदिर के दर्शन करते हैं।

3. हंपी का राज्य से हाथी अस्तबल - Royal Elephant Stable Hampi in Hindi:

  • हंपी का यह हाथी अस्तबल विजयनगर साम्राज्य में एक शाही अस्तबल हुआ करता था। यहां पर साम्राज्य के शाही हाथियों को लाकर रखा गया था। 
  • यह गुंबद आकार अस्तबल बहुत सारे कक्षों से निर्मित है। इसके गुंबद और मीनारों को देखते हुए इसकी स्थापत्य शैली का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह indo-islamic शैली से प्रेरित कर बनाई गई है।
  • इतिहास प्रेमी यहां के पर्यटक स्थलों पर आकर इसकी प्राचीनता को महसूस कर सकते हैं।

4. हंपी शहर का शाही रानी स्नानागार - Royal Queens Bath Hampi in Hindi :

  • हम्पी का यह शाही स्नानागार रानियों के लिए बनवाया गया था। यहां पर बाहर का कोई व्यक्ति नहीं आ सकता था।
  • इसकी संरचना ही कुछ ऐसी थी कि बाहर से कोई व्यक्ति प्रवेश कर ही नहीं पाता था। 
  • इसकी संरचना कहीं-कहीं सीढ़ीनुमा कुए की भांति नजर आती है। लेकिन आज यह एक खंडहर के रूप में तब्दील हो चुका है।
  • वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल यह पर्यटक स्थल आज अपनी प्राचीनता के चलते बहुत से पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। 

5. हंपी की प्राचीन मतंग पहाड़ी - The Ancient Matanga hill Hampi in Hindi :

  • हंपी का यह पर्यटक स्थल बेहद प्राचीन है। इसका संबंध रामायण कालीन संस्कृति से जुड़ा हुआ है। 
  • इस मतंग हिल से अनेक पौराणिक कथाएं मिल जाती है। माना जाता है कि यह स्थल मतंग मुनि का उपदेश स्थल था। 
  • यहीं पर वे अपने शिष्यों को उपदेश दिया करते थे।
  • आजकल ट्रेकिंग के लिए यह पहाड़ी बेहद प्रसिद्ध है। इसकी ऊंची चोटी यह हम भी की सर्वाधिक ऊंची चोटी है यहां से समस्त शहर का बेहद खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।

6. हंपी शहर का खूबसूरत लोटस महल - Lotus Palace Hampi in Hindi :

  • हंपी शहर का यह पर्यटक स्थल बेहद खूबसूरत और आकर्षक है। इसकी स्थापत्य शैली देखने लायक है। 
  • जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि यह एक कमल के आकार का महल है जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां पर शाही परिवार भी आया करता था। 
  • यह पर्यटक स्थल जेना एंक्लोजर के निकट स्थित है। विजयनगर साम्राज्य के ध्वस्त होने के बाद जब अंग्रेज यहां पर आए तो उन्होंने इस स्थल को यहां पर अपना मीटिंग प्वाइंट बनाया।
  • अंग्रेजों के कई महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस यहां पर हुआ करती थी। इस महल का दूसरा नाम चित्र गणी महल है। इसकी वस्तु कला और सुंदरता देखते ही बनती है।

7. हंपी का प्राचीन मोनोलिथिक बुल मंदिर - Ancient Monolithic Bull Temple Hampi in Hindi :

  • हंपी में स्थित यह मंदिर शिव की सवारी नंदी महाराज की मूर्ति के आधार पर निर्माण किया गया है। यहां पर स्थित नंदी की मूर्ति का आकार बेहद विशाल है। 
  • समय के चलते यह स्थान थोड़ा विकृत हो चुका है। यह अब अंशतः ही यहां पर कुछ उपलब्ध है। 
  • इसकी प्राचीनता ही इसका प्रमुख आकर्षण है। पर्यटक यहां पर आकर इतिहास के अनेक आयामों को जान पाते हैं।

 8. हंपी की विशाल शिवलिंग - Huge Shivling Hampi in Hindi:

  • हम्पी शहर में स्थित यह विशाल शिवलिंग शिलाखंड से निर्मित की गई है। यह शिवलिंग पानी के बीचो बीच स्थित है। इस शिवलिंग की ऊंचाई 3 मीटर है। यह इस स्थल की सबसे बड़ी शिवलिंग है।

9. हंपी शहर का जेना एंक्लोजर - Zena Enclosure Hampi in Hindi:

  • यह जेना एंक्लोजर महिलाओं का क्वार्टर हुआ करता था। यह शाही एंक्लोजर का हिस्सा था। यहां पर राज परिवार की महिलाएं ही आया करती थी। यह एंक्लोजर कमल महल के दक्षिण पूर्वी हिस्से में स्थित है।

10. हंपी का रोचक स्थल बंदर महल - Hampi Bandar Mahal in Hindi :

  • बंदर महल हनुमान जी का एक विशाल पवित्र मंदिर है। यह आंजनेय पहाड़ी के ऊपर स्थित है। 
  • यह मंदिर विरुपाक्ष मंदिर से 2 किलोमीटर की दूरी पर है। इस मंदिर की प्राचीनता 500 साल पुरानी मानी जाती है।
  • बजरंगबली का  यह विशाल मंदिर एक गुफा में स्थित है जहां पर पहुंचने के लिए 70 सीढ़ी ऊपर चढ़ने पड़ती है।
  • बंदर महल तक पहुंचने का रास्ता बेहद रोचक-रोमांचक है। इस रास्ते में पर्यटकों को कई बंदर भी मिल सकते हैं इसीलिए इस मंदिर का नाम बंदर महल भी रखा गया है।

11. हंपी का पवित्र स्थल लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर - Lakshmi Narasimha Temple in Hindi :

  • हंपी का यह प्रसिद्ध पवित्र मंदिर शेषनाग पर विराजमान नरसिंह भगवान की मूर्ति के लिए बेहद प्रसिद्ध है। 
  • नरसिंह भगवान श्री विष्णु का ही एक अवतार माने जाते हैं। सात प्रमुख सर्पो का आश्रय बनते हैं।
  • लक्ष्मी जी की मूर्ति उन्हीं के साथ सुशोभित है। इस मंदिर में स्थित मूर्तिकला विश्व भर में प्रसिद्ध है।
  • इसके अतिरिक्त इस मंदिर की नक्काशी और महीन बारीक कारीगरी बेहद सराहनीय है। इतिहास प्रेमी यहां पर आए और जाने की यह प्राचीन मंदिर स्थापत्य कला के स्तर पर कितना बेहतरीन है।

12. हंपी का प्रसिद्ध दरोजी भालू अभ्यारण - Wildlife Sanctuary Hampi in Hindi :

  • यह भालू अभ्यारण 1994 में निर्मित करवाया गया था। पहले यह स्थान एक कांटेदार जंगल हुआ करता था। बाद में इसको एक हरे भरे अभ्यारण के रूप में तब्दील किया गया। 
  • आज यह अभ्यारण क्लॉथ भालू का निवास स्थान बन चुका है। अभ्यारण में 120 भालू रहते हैं। 
  • इसके अतिरिक्त यहां पर तेंदुए, जंगली सूअर और सियार भी पाए जाते हैं।
  • जानवरों के अतिरिक्त यहां पर अनेक पक्षियों को भी आश्रय मिला है। इसके अतिरिक्त यहां की वनस्पति और हरियाली की वैविध्यता भी देखने योग्य है पूर्णिमा।

13. हंपी का हेमकुता पहाड़ी मंदिर - Hemkuta Hill Temple Hampi in Hindi :

  • हंपी शहर की प्राचीनता यहां पर स्थित हेमकुता पहाड़ी के माध्यम से भी प्रमाणित हो जाती है। पहाड़ी मंदिर शिव को समर्पित है।
  • इसमें शिवजी की आराधना की जाती है। यह पहाड़ी मंदिर एक किले के द्वारा सुरक्षित किया गया था। 

14. हंपी का शहर का ओल्ड पैलेस - Old Palace Hampi in Hindi :

  • हंपी शहर का यह ओल्ड पैलेस ऐनगोंडी में स्थित एक भव्य महल हुआ करता था या। महल किले से घिरा रहता था। 
  • अपने समय में इस महल की महत्ता कुछ अलग थी। इसकी भव्यता और सुंदरता देखते ही बनती है। 
  • आज समय के साथ यह महल खंडहर बन चुका है। लेकिन फिर भी यहां पर इसकी प्राचीनता ही इसका प्रमुख आकर्षण है। 
  • यदि आप हम्पी शहर आए तो इस ओल्ड पैलेस को देखना ना भूलें यहां की नक्काशी कारीगरी देखने लायक है।

15. हंपी का शाही महानवमी डिब्बा - The royal Mahanavami Dibba Hampi in Hindi :

  • यह महानवमी डिब्बा हंपी शहर का केंद्र बिंदु है। 
  • विजयनगर साम्राज्य के दौरान यह कई गतिविधियों का प्रमुख बिंदु हुआ करता था। 
  • यहां पर धार्मिक अनुष्ठान हुआ करते थे। राज परिवार के कई धार्मिक अनुष्ठान, कार्यक्रम, जश्न, सालगिरह, दशहरा, दुर्गा पूजा इत्यादि इसी महानवमी डिब्बे में मनाई जाती थी।
  • यह महानवमी डिब्बा एक मंच नुमा आकार पर बना हुआ एक शाही संरचना है। विजयनगर साम्राज्य के दरबारी जीवन की झलक हमें महानवमी डिब्बा के माध्यम से मिल सकती है। 
  • शाही परिवार के साथ साथ यहां पर विजयनगर साम्राज्य के सामंती नायक भी शामिल हुआ करते थे। 
  • दशहरा के समय इस महानवमी डिब्बा के सुंदरता और चमक-दमक देखने योग्य हुआ करती थी। आज यह एक ऐतिहासिक इमारत के रूप में तब्दील हो चुकी है। इतिहास प्रेमी यहां पर आना बेहद पसंद करते हैं

16. हंपी शहर का प्रसिद्ध अच्युतराय मंदिर - The famous Achyutrai temple Hampi in Hindi:

  • यह अच्युत राय मंदिर शिव को समर्पित है। इस मंदिर को तिरुवेंगलनाथ के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर की संरचना द्रविड़ स्थापत्य शैली से प्रेरित है। 
  • यह मंदिर बेहद महीन कारीगरी का एक अद्भुत उदाहरण है। इस मंदिर की खूबसूरती इसकी संरचना और यहां पर निहित आध्यात्मिकता में। देश भर से अनेक शिव भक्त इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं।

17. हम्पी खूबसूरत हजारा राम मंदिर - Beautiful Hazara Rama temple Hampi in Hindi :

  • यह हजारा राम मंदिर विजयनगर साम्राज्य के दक्षिण पश्चिम में दिशा में स्थित है। यह मंदिर राम को समर्पित करके बनवाया गया था। इस मंदिर में शाही परिवार के लोग ही जा सकते थे।
  • इस मंदिर के कई शिलालेख अंग्रेजों के जमाने में खोद कर निकाले गए।
  • ये भगवान विष्णु के अवतार के शिलालेख है।
  • इसके अतिरिक्त इस मंदिर की खासियत इस बात में निहित है कि इस मंदिर की दीवारों पर रामायण कथा के चित्र बने हुए थे इसी के चलते इसको हजारा राम मंदिर के नाम से जाना गया। 
  • इस मंदिर की स्थापत्य शैली द्रविड़ स्थापत्य शैली है । और इसकी सुंदरता और भव्यता देखते ही बनती है इस मंदिर में शाही रौनक आज भी बनी हुई है भले ही यह अब एक ऐतिहासिक इमारत के रूप में तब्दील हो गया हो।

18. हंपी शहर का पुरातत्व संग्रहालय - The Archaeological Museum Hampi in Hindi :

  • जैसा कि हम सब जानते हैं कि हम्पी शहर तालीकोटा के युद्ध में ध्वस्त हो चुका था। इसके चलते यहां पर मौजूद कई ऐतिहासिक चीजें भी ध्वस्त हो चुकी थी। 
  • ऐसे में यह बहुत जरूरी था कि इस शहर के बचे हुए अवशेषों को संरक्षित किया जाए। 
  • अतः सरकारी खुदाई के समय जितनी भी चीजें अवशेष के रूप में यहां पाई गई उनको संरक्षित करने के लिए यहां पर एक संग्रहालय निर्मित करवाया गया।
  • इस संग्रहालय में आज वह सभी अवशेष पर्यटकों को मिल जाएंगे जो विजयनगर साम्राज्य में हुआ करते थे। 
  • इस संग्रहालय में मौजूद है शाही परिवार से जुड़े अवशेष और साथ-साथ वहां पर रहने वाले मूल निवासियों के रोजमर्रा की चीजों के अवशेष भी। क्योंकि हम्पी ऐतिहासिक स्थल है तो यहां पर आकर इतिहास प्रेमी संग्रहालय के माध्यम से कई ऐतिहासिक तथ्यों को खंगाल पाएंगे।

19. हंपी का हिप्पी द्वीप - Hippie island Hampi in Hindi :

  • हंपी शहर का यह हिप्पी द्वीप तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित है। इसके आसपास की जगह एकदम खंडहर हो चुकी है। यह हिप्पी द्वीप ज्यादा दूर नहीं है, नाव से आप 5 मिनट में पहुंच सकते हैं। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य बेहद सुंदर और आकर्षक है। पर्यटक यहां पर आकर एक सुहावनी वातावरण की अनुभूति करते हैं। यहां पर चारों और हरियाली फैली हुई

20. हंपी का लोकप्रिय यानागुंडी गांव - The popular Anegundi Village Hampi in Hindi :

  • हम्पी शहर में स्थित यह यानागुंडी गांव तुंगभद्रा नदी के किनारे है। यह गांव यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में भी शामिल है। 
  • इससे इस गांव की महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। यह एक बेहद प्राचीन गांव है। हंपी शहर के ऐतिहासिक स्थलों में इस गांव का नाम सर्वोपरि है।
  • पर्यटक जब यहां पर आते हैं तो इसके संस्कृति , वातावरण, रंग में रंग जाते हैं। 
  • यानागुंडी गांव की वस्तु कला भी बेहद लोकप्रिय है। तो दोस्तों आप जब यहां पर आए तो इस गांव में जाना ना भूलें इस गांव में जाते ही आप इसकी संस्कृति में रंग जाएंगे और इसको यादों के रूप में हमेशा के लिए सहेज कर रखेंगे।

21. हम्पी शहर की रोमांचक गतिविधि रॉक क्लाइम्बिंग - One the interesting activities in Hampi Rock climbing in Hindi :

  • हंपी शहर में स्थित छोटी-छोटी पहाड़ियां रॉक क्लाइंबिंग के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां के बोल्डर और ग्रेनाइट रॉक पत्थर पर पर्यटक अक्सर ट्रैकिंग और रॉक क्लाइंबिंग करते हैं। तो दोस्तों आप अपने जूते और ट्रैकिंग के सारे टूल तैयार रखें और पहुंच जाएं हम्पी शहर में रॉक क्लाइंबिंग का मज़ा उठाने

22. हम्पी का कदेलकुल्लू गणेश मंदिर - Kadel Kullu Ganesh temple Hampi in Hindi :

  • हंपी का यह बेहद प्राचीन मंदिर है जो हेमकुता पहाड़ी पर स्थित है। यह गणेश जी का मंदिर है। 
  • इसका निर्माण 1517 में हुआ था यहां पर गणेश जी की एक विशाल मूर्ति स्थित है।

23. हंपी शहर का रिवर साइड रुइन्स - The Riverside Greens Hampi in Hindi:

  • हम भी शहर में स्थित यह स्थल विष्णु तथा अन्य देवताओं को समर्पित रहकर निर्मित करवाया गया है। यहां पर 108 शिवलिंग है जिनमें एक बारीक नक्काशी देखने को मिलती है। यह स्थल अपनी स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है।

24. हंपी शहर का हंपी उत्सव - Hampi Festival Hampi in Hindi :

  • यह उत्सव हंपी का बेहद लोकप्रिय उत्सव है जो हर वर्ष विरुपाक्ष मंदिर में मनाया जाता है। यहां पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ लोक नृत्य और लोक संगीत तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ करते हैं।

  हम्पी घूमने का सबसे अच्छा समय - Best Time To Visit Hampi in Hindi :

  • वैसे तो हम्पी शहर घूमने के लिए बारहमासा ही सर्वोत्तम है। क्योंकि यहां पर न तो अधिक गर्मी पड़ती है न अधिक सर्दी । इसके चलते यहां का वातावरण हमेशा मध्यम बना रहता है। लेकिन फिर भी हम इनमें से आप को सबसे सुहावना वातावरण बताएं तो वह है सर्दी का मौसम। अक्टूबर से लेकर फरवरी तक का मौसम हम्पी घूमने के लिए सर्वोत्तम है।

सड़क मार्ग के जरिए हम्पी कैसे पहुंचे - How To Reach Hampi By Road in Hindi :

  • यदि पर्यटक हंपी शहर और सड़क मार्ग के जरिए पहुंचना चाहते हैं तो हम उनको बता दें कि हम्पी की सड़क कई प्रमुख शहर बेंगलुरु, पुणे, मुंबई से जुड़कर बनती है। बेंगलुरु NH4 हंपी शहर को जोड़ता है। तो इस जानकारी को अपने साथ रखते हुए आप उठाइए अपना बैग पैक और सड़क मार्ग के जरिए पहुंच जाइए इस खूबसूरत शहर में।

 ट्रेन के माध्यम से हम्पी कैसे - How To Reach Hampi By Train in Hindi :

  • हम्पी शहर का कोई अपना रेलवे स्टेशन नहीं है। इसका सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है हेस्पोट जंक्शन रेलवे स्टेशन। यह रेलवे स्टेशन हंपी शहर से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

फ्लाइट के जरिए हम्पी कैसे पहुंचे - How To Reach Hampi By Flight in Hindi :

  • जिंदल विजयनगर एयरपोर्ट बिलारी हवाई अड्डा हंपी शहर से सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है जो कि 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस हवाई अड्डे पर पहुंचकर पर्यटक यहां से हंपी शहर के लिए टैक्सी कर सकते हैं।