पटना के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी – Patna Tourism In Hindi
मेरे प्रिय पाठक आपका प्रेम पूर्वक नमस्कार हमारे इस नए लेख में ,आज हम इस लेख में पटना घूमने की संपूर्ण जानकारी देंगे अतः आपसे अनुरोध है कि हमारे इस लेख को पूरा अंत तक पढ़े संपूर्ण जानकारी के लिए |
पटना की परिचय - Patna Tourist Places In Hindi :
पटना शहर अपने आप में एक समृद्ध शहर है। इसका इतिहास बेहद प्राचीन है। पटना गंगा नदी के तट पर स्थित है। इतिहास में पटना शहर की गौरवशाली छवि मौजूद है। इस शहर का सांस्कृतिक महत्व भी कम नहीं है। मूल रूप में पटना पाटलीपुत्र के नाम से प्रसिद्ध था। आज पटना शहर में मौजूद सभी पर्यटक स्थल, वास्तुकला, कलाकृति, स्मारक इत्यादि उसे और भी लोक प्रिय बना देते हैं।
पटना बिहार की राजधानी होने के साथ-साथ बिहार की सम्पूर्ण संस्कृति का परिचायक भी है। इस शहर का धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व है। गंगा नदी के किनारे पर मौजूद यह शहर मंदिरों, तीर्थ स्थलों इत्यादि के लिए जाना जाता है। इसके अतिरिक्त यह शहर गुरु गोविंद सिंह की जन्मभूमि भी है। आइए इस शहर को और करीब से जानने का प्रयास करें।
पटना का इतिहास - History of Patna In Hindi :
- पटना का इतिहास काफी पीछे का है। पटना का प्राचीन नाम पाटलीपुत्र हुआ करता था। मगध साम्राज्य की यह राजधानी हुआ करती थी। मौर्य साम्राज्य के समय में पाटलीपुत्र एक बेहद समृद्धशाली शहर बनकर उभरा।
- इस शहर के इतिहास को दर्शाने हेतु यहाँ बहुत से ऐतिहासिक स्मारक मौजूद हैं।
- इस शहर में दो कब्रें हैं- शाह दौलत और मखदूम यह्या मेनरी।
- पटना शहर को पटना साहिब के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यहाँ तख्त श्रीपत्तन साहिब नाम से सिक्खों का एक पवित्र स्थान हैं।
- इसके अलावा यहाँ पर एक सुंदर मस्जिद भी मौजूद है जो पत्थरों से मिलकर बनाया गया है।
पटना में घूमने लायक मुख्य पर्यटक स्थल - Patna Mein Ghumne layak jagah :
दोस्तों अगर आप पटना घूमने गए हैं तो आप अपने सुविधानुसार इन जगहों पर जरूर घूमे |
पटना का अद्भुत गोलघर - Emerizing Golghar of Patna :
- यह पटना का प्रमुख आकर्षण है। इसका इतिहास सन 1786 का है। इसका निर्माण कैप्टन जॉन गारस्टिन ने करवाया। यह मूल रूप में एक गोदाम था जहां पर अनाज को संरक्षित किया जाता था।
- निर्माण में त्रुटि होने की वजह से इसके दरवाजे अंदर की ओर खुलने वाले बनाए गए जिसके चलते इसको कभी पूरा नहीं भरा जा सकता।
- गोल घर का आकर स्तूप की संरचना से मेल खाता है। इसमे 145 सीढ़ियाँ हैं। इसकी संरचना पर यदि गौर करें तो हम पाएंगे कि इसकी चौड़ाई 125 मीटर और मोटाई 3.6 मीटर है।
- यह अपने समय में पटना की सबसे ऊंची इमारत हुआ करती थी।
पटना का खूबसूरत महात्मा गांधी सेतु - Beautiful Mahatma Gandhi Bridge of Patna in Hindi :
- यह सेतु भारत का दूसरा सबसे लंबा नदी पुल है। प्रथम स्थान पर असम का भूपेन हज़ारिक सेतु है।
- यह सेतु गंगा नदी ओर बना हुआ है। इसकि लंबाई 5.7 किलोमीटर है।
- जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है इस पुल का नाम भारत के राष्ट्र पिता महात्मा गांधी क नाम पर रखा गया है।
- पुल के दोनों छोरों पर चार लेन की सड़क मौजूद है और इसके साथ ही पैदल चलने के लिए भी जगह है।
- पुल के नीचे से गंगा नदी का बेहद मनोरम नजारा दिखाई देता है। यदि आप गंगा नदी का शानदार नजारा देखना चाहते हैं तो इस पुल पर अवश्य जाएं।
पटना का महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल पटना साहिब गुरुद्वारा - Crucial Pilgrim Patna Sahib of Patna in Hindi:
- जैसा कि हमने आपको बताया कि पटना शहर सिक्खों के लिए भी एक केन्द्रीय स्थल है।
- पटना साहिब गुरुद्वारा एक बहुत ही लोक प्रिय तीर्थ स्थल है। इसका निर्माण महाराज रंजीत सिंह ने करवाया था।
- पटना गुरु गोबिन्द सिंह की जन्म भूमि के रूप में भी प्रसिद्ध है। उन्हीं के स्मरण में इस गुरुद्वारे का निर्माण हुआ।
- जैसा कि हम सब जानते हैं कि गुरु गोबिन्द सिंह सिक्खों के दसवें और अंतिम गुरु थे।
- इस गुरुद्वारे में सिक्खों के कई धर्मग्रंथ मौजूद हैं।
पटना का ऐतिहासिक संग्रहालय - The Historical Museum of Patna in Hindi :
- यह पटना का एक ऐतिहासिक संग्रहालय है। इसको जादूघर क नाम से भी जाना जाता है।
- इस संग्रहालय मे बहुत अधिक दुर्लभ कलाकृतियाँ हैं, लगभग 50,000 से भी अधिक।
- ये सभी कलाकृतियाँ प्राचीन मध्य युग और ब्रिटिश औपनिवेशिक युग की हैं।
- इस संग्रहालय का निर्माण 1917 में हुआ था।
- यह संग्रहायल भारतीय संस्कृति का द्योतक है।
- इसमें मुग़ल व राजपूतों के समय के अवशेष भी मौजूद हैं।
पटना का मनोरम संजय गांधी वनस्पति उद्यान - Lovely Sanjay Gandhi Vegetation Garden of Patna in Hindi :
- यदि आप पटना में किसी प्राकृतिक दृश्य का आनंद लेना चाहते हैं तो इस उद्यान में अवश्य आएं। यहाँ का वातावरण बेहद मनोरम है।
- यह संजय गांधी जैविक उद्यान के नाम से भी लोकप्रिय है। इस उद्यान की स्थापना सन 1969 में हुई थी।
- यह सम्पूर्ण शहर का प्राकृतिक स्रोत है।
- इसके अतिरिक्त यह पटना चिड़ियागहर के नाम से भी सुप्रसिद्ध है।
- यहाँ बहुत तरह के पेड़ पौधे हैं और साथ ही आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के बहुत से प्रकार है।
- बच्चों के लिए यह जगह बेहद अनुकूल है। यहाँ पर उनके लिए हाथी कि सवारी कि भी सुविधा है और साथ ही यहाँ पर एक टॉय ट्रेन भी है जिसपर सवारी कर बच्चे अपना मनोरंजन कर सकते हैं।
पटना का धार्मिक पाटन देवी मंदिर - Religious Patan Devi Temple of Patna in Hindi :
- पाटन देवी मंदिर पटना का सबसे प्राचीन मंदिर है, यह इस शहर का बेहद पवित्र स्थल है। इस मंदिर को माँ पटनेश्वर के मंदिर के रूप से भी जाना जाता है।
- हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार यह स्थल 51 शक्तिपीठों में से एक है। ऐसी मान्यता है कि देवी सती विष्णु के सुदर्शन चक्र द्वारा पूरे शरीर को 51 टुकड़ों में काट दिया था तब इस स्थल पर उनकी दाहिनी जांघ गिरी थी।
पटना का पवित्र स्थल महावीर मंदिर - Holy Temple of Mahavir of Patna in Hindi :
- पटना में स्थित यह तीर्थ स्थल उत्तर भारत का दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है। यह मंदिर हनुमान जी की उपासना हेतु निर्मित करवाया गया है।
- दूर दूर से हनुमान जी के भक्त इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं। इस मंदिर का माहौल बेहद आध्यात्मिक है।
- इस मंदिर के संबंध में एक कहावत प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि जो कोई भी भक्त सच्चे मन से इस मंदिर में जाकर हनुमान जी की उपासना करता है तो संकट मोचन उसके सभी दुख हर लेते हैं और उसकी इच्छा जरूर पूरी करते हैं
- इस मंदिर का दूसरा नाम मनोकामना मंदिर भी है।
पटना का प्रसिद्ध इंदिरा गांधी तारामंडल - Famous Indira Gandhi Planetarium of Patna in Hindi :
- पटना में मौजूद यह तारामंडल एशिया का सबसे बड़ा तारामंडल है। इसको पटना तारामंडल के नाम से भी जाना जाता है। पर्यटक यदि तारों के चक्र अथवा खगोलशास्त्र में रुचि रखते हैं तो वे इस तारामंडल में अवश्य जाएं।
- इसके अतिरिक यहाँ संबंधित विषय के फिल शो और एक्सबिशन भी होते हैं जो काफी रुचिकर होते हैं।
पटना का खूबसूरत बुद्ध स्मृति उद्यान - Beautiful Buddha Smriti Park of Patna in Hindi :
- यह स्मृति उद्यान खूबसूरत प्राकृतिक पार्क है।
- इसको बुद्ध मेमोरियल पार्क के रूप में भी जाना जाता है। इस उद्यान में एक स्तूप मौजूद है। इसके अतिरिक्त यहाँ पर ध्यान करने के लिए भी एक शांत पार्क है।
- इसे बुद्ध स्मृति उद्यान इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस उद्यान मे बुद्ध की स्मृति के रूप में भगवान बुद्ध की राख को रखा गया है।
पटना का अद्भुत श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र - Mesmerizing shree Krishna Science Center of Patna in Hindi :
- यह विज्ञान केंद्र 1978 में बनवाया गया था।
- शैक्षिक दृष्टि से यह जगह बेहद अनुकूल हैं।
- बच्चों को यह पर्यटक स्थल बहुत पसंद आता है। यदि आप पटना में एक अच्छे शैक्षिक पर्यटक स्थल की तलाश कर रहे हैं तो श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र में जरूर आएं।
पटना का लोकप्रिय रिवॉल्विंग रेस्तरां - Popular Revolving Restaurant of Patna in Hindi :
- यह पटना का एक घूमने वाला रेस्तरां है। पर्यटकों में यह बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। इस रेस्तरां का निर्माण पटना के सबसे ऊंचे टावर बिस्कोमान भवन की 18 वीं मंजिल पर करवाया गया है।
- इस रेस्तरां की संरचना जर्मन तकनीक पर आधारित है। यह 45, 60 या 90 मिनट की अवधि में अपना एक रेवलूशन पूरा करता है।
पटना की खूबसूरत छोटी दरगाह - Most Beautiful Chhoti Dargah of Patna in Hindi :
- छोटी दरगाह एक तीन मंजिला दरगाह है जिसका एक लोक प्रिय नाम मनेर शरीफ भी है। यह पटना शहर से 30 किमी की दूरी पर स्थित है।
- इसकी वास्तुकला काबिले गौर है।
- यह दरगाह मुस्लिम संत मखदूम शाह की है जिनको 1616 में दफनाया गया था। यह पटना की बेहद मशहूर दरगाह है। इस दरगाह के ठीक सामने एक बहुत विशाल टैंक है।
- इस दरगाह का निर्माण इब्राहिम खान ने करवाया था।
पटना का मशहूर मौर्य लोक - Famous Maurya Lok of Patna in Hindi :
- यह एक बहुत ही लोक प्रिय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स है। आप यदि पटना शहर में हैं तो यहाँ से खरीदारी करना न भूलें।
पटना का ऐतिहासिक जालान म्यूज़ीअम - Historical Jalan Museum of Patna in Hindi:
- यह लोकप्रिय संग्रहालय किला हाउस के नाम से भी जाना जाता है।
- इस संग्रहालय में विशेष अनुमति की आवश्यकता पड़ती है जिसके लिए आपको +91-612-246-1121 पर कॉल करना होगा। इस संग्रहालय में कुछ अनोखी कलाकृतियाँ हैं जो मुग़ल काल और नेपोलीयन के समय की हैं।
- इस संग्रहालय का निर्माण 1919 में किया गया। इसके भीतर 10,000 से भी अधिक कलाकृतियाँ हैं।
पटना का अद्भुत खुदा बख्श ओरिएंटल लाइब्रेरी - Mesmerizing Khuda Bakhsh Oriental Library of Patna in Hindi :
- यह एक विशेष ऐतिहासिक पुस्तकालय है जिसका निर्माण 1891 मे हुआ। इस लाइब्रेरी में मुग़ल और इस्लामी धर्मग्रंथों का एक बहुत बड़ा संग्रह है।
- इसका इतिहास की नजर से एक विशेष स्थान इसलिए भी है क्योंकि इस पुस्तकालय के भीतर नादिर शाह की तलवार भी है जिसे उसने दिल्ली के सुनहरी मस्जिद में उठाया था जिससे शहर के निवासियों का नरसंहार किया था। इस लाइब्रेरी में 250,000 से भी अधिक पुस्तकें हैं।
पटना का खूबसूरत इस्कॉन मंदिर - Beautiful Iskon Temple of Patna in Hindi:
- यह पटना का एक नव निर्मित मंदिर है। इस मंदिर की संरचना देखने योग्य है। इस मंदिर की सजावट सफेद और लाल रंग के शेड से की गई है।
- इस मंदिर के निर्माण हेतु इस्तेमाल किए गए पत्थर बेहद नायाब है।
पटना का ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय - Historical Nalanda University of Patna in Hindi :
- सम्पूर्ण पटना शहर एक अपने आप में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है। इसकी ऐतिहासिकता का एक प्रमुख कारण इस नालंदा विश्वविद्यालय में निहित है।
- नालंदा दुनिया के सबसे पहले आवासीय विश्वविद्यालयों में गिना जाता है जिसकी स्थापना 5 वीं शताब्दी में हुई। उस समय इस विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए विद्वान दुनिया भर जैसे चीन, इंडोनेशिया, फारस, तुर्की से आते थे। यहाँ पर अनेक मठों का निर्माण भी हुआ था।
- इस विश्वविद्यालय में प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेन त्सांग भी आए थे जिन्होंने नालंदा की वास्तुकला के बारे में विस्तार से लिखा।
- यहाँ पर आकर पर्यटक बुद्ध की अलग-अलग आकार की मूर्तियाँ भी देख सकते हैं।
पटना का प्रसिद्ध हंगामा वर्ल्ड - Famous Hangama World of Patna in Hindi :
- यह एक वाटर थीम पार्क है जिसका निर्माण 2014 में हुआ था। इसमें बच्चों के लिए वाटर राइड्स के साथ साथ 4 स्विमिंग पूल भी है।
- इसके अतिरिक्त यहाँ पर एक चिल्ड्रन पार्क भी मौजूद है। यह एक बेहद मनोरंजक पर्यटक स्थल है।
पटना का मनोरंजक सोनपुर मेला - Exciting Sonpur Mela of Patna in Hindi :
- सोनपुर मेला एक पशु मेला है। न सिर्फ पटना का बल्कि यह मेला एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला ह।
- यह मेला हर साल नवंबर की पूर्णिमा के दिन आयोजित किया जाता है। इस मेले की खास बात यह है कि यह मेला गंगा नदी और गंडक नदी के संगम पर आयोजित किया जाता है। यह मेला सैकड़ों किस्मों के जानवर और पशु पक्षी के व्यापार का प्रमुख केंद्र है।
पटना का खूबसूरत जल मंदिर - Beautiful Jal Mandir of Patna in Hindi :
- पटना का यह अद्भुत मंदिर महावीर का एक बेहद खूबसूरत मंदिर है। इसकी निर्मिती सफेद संगमरमर से हुई है। यहाँ पर आकर पर्यटकों को शांत वातावरण कि अनुभूति होती है।
- यदि आप पटना में मनोरम माहौल को महसूस करना चाहते हैं तो इस मंदिर में जरूर आएं।
- इस मंदिर का रास्ता 40 फुट लंबे पुल को पार कर आता है।
पटना जाने का सबसे अच्छा समय - Best Time to Visit Patna in Hindi :
- यदि आप पटना जाना चाहते हैं तो आपको वहाँ के मौसम के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए।
- पटना शहर में गर्मियों के समय घूमना बेहद मुश्किल है क्योंकि यहाँ इस मौसम में भीषण गर्मी पड़ती है। मानसून के समय में भी पटना जाना अच्छा विकल्प नहीं है क्योंकि यहाँ बारिश भी भारी मात्रा में पड़ती है।
- पटना जाने का सबसे उत्तम समय छठ पर्व के दौरान होता है। इस समय मौसम बेहद सुहावन होता है। और आसपास का माहौल भी सुहावना होता है।
पटना का मशहूर स्थानीय भोजन - Popular Food Items of Patna in Hindi :
- आप पटना आएं और वहाँ के स्थानीय भोजन को ना चखें तो पटना की यह यात्रा अधूरी साबित होगी।
- पटना के प्रमुख व्यंजनों में लिट्टी चोखा लोकप्रिय है। इसके अतिरिक्त पटना में रोटी, दाल, भात इत्यादि स्थानीय व्यंजन नियमित रूप से मौजूद हैं।
- यदि आप मीठा पसंद करते हैं तो पटना में गुजिया, खाजा, केसर पेड़ा, दाल, पेड़ा मालपुआ आदि फेमस हैं।
फ्लाइट से पटना कैसे पहुंचे - How Reach Patna by Flight In Hindi :
- यदि आप फ्लाइट के जरिए पटना जाना चाहते हैं तो पटना के लोकनायक जयप्रकाश हवाई अड्डे पर उतरें। यहाँ से टैक्सी की सुविधा भी उपलब्ध है।
सड़क मार्ग से पटना कसे पहुंचे - How Reach Patna by Road In Hindi :
- पटना पहुँचने के लिए सड़क मार्ग सर्वोत्तम है। इस शहर के लिए तमाम बसें उपलब्ध हैं।
ट्रेन मार्ग से पटना कैसे पहुंचे - How Reach Patna by Train In Hindi :
- पटना शहर का अपना रेलवे स्टेशन है। यहाँ पर उतरकर पटना शहर टैक्सी या ऑटो के जरिए घूमा जा सकता है।