सोनेरी महल घूमने की जानकारी - Soneri Mahal Aurangabad in Hindi

मेरे प्रिय पाठक आपका प्रेम पूर्वक नमस्कार हमारे इस नए  लेख में , इस लेख में हम महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सोनेरी महल घूमने की जानकारी देंगे आपसे अनुरोध है कि हमारे लेख को पूरा अंतिम तक पढ़े |

सोनेरी महल घूमने की जानकारी - Soneri Mahal Aurangabad in Hindi

सोनेरी महल औरंगाबाद महाराष्ट्र - Soneri Mahal in Hindi :

  • सोनेरी महल पर्यटक स्थल औरंगाबाद में स्थित है। यह एक ऐतिहासिक पर्यटक स्थल है। इसकी सुंदरता और ऐतिहासिकता के चलते यह न सिर्फ औरंगाबाद में बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध स्थल है। आइए चलते हैं इस पर्यटक स्थल के इतिहास में। औरंगाबाद की अधिकांश सांस्कृतिक विशेषताएँ इसी महल में मौजूद हैं।

सोनेरी महल का इतिहास - Soneri Mahal history in Hindi :

  • इस पर्यटक स्थल का इतिहास 17 वीं शताब्दी का है। इसका निर्माण 1691 से 1653 के बीच हुआ था। इसके निर्माण में लगभग 50000 रुपए की कीमत लगी। 
  • 1934 में इस महल को ₹26400 में हैदराबाद के निज़ाम को बेच दिया गया था।

सोनेरी महल की संरचना - Structure of Soneri Mahal in Hindi: 

  • सोनेरी महल पर्यटक स्थल की संरचना  दो मंज़िल इमारत के रूप में है। इसका निर्माण संपूर्ण रूप से राजपूत शैली में किया गया है। 
  • महल में सोने से बनी कई पेंटिंग मौजूद है इसीलिए इसका नाम सोनेरी महल रखा गया। इस महल में पत्थर और संगमरमर पर बेहद ही सुंदर नक्काशी की गई है। 
  • समग्र रूप में इस महल की नक्काशी देखने लायक है। सोनेरी महल के बाहर स्थित है एक बेहद सुंदर बगीचा जिस को कृत्रिम रूप से और सुंदर आकार में ढाला गया है। सोनेरी महल का प्रवेश द्वार देखने लायक है, इसकी बारीक नक्काशी पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है।

सोनेरी महल संग्रहालय - Soneri Mahal Museum in Hindi :

  • अपनी ऐतिहासिकता के चलते सोनेरी महल को 1979 में एक संग्रहालय के रूप में तब्दील कर दिया गया था। 
  • एक संग्रहालय के रूप में इस महल में मौजूद हैं कई एंटीक पीस एवं प्राचीन पेंटिंग। अब यह संग्रहालय डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी के कैंपस में स्थित है। इस संग्रहालय को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं।

सोनेरी महल का औरंगाबाद फेस्टिवल - Aurangabad Festival of Sonerimahal in Hindi :

  • औरंगाबाद फेस्टिवल अथवा महोत्सव का केंद्र ही सोनेरी महल है। महोत्सव का आयोजन हर साल दिसंबर-जनवरी के महीने में होता है। यह एक संपूर्ण रूप से लोकप्रिय महोत्सव है।
  •  यहां पर आकर नाटककार एवं संगीतकार अपनी सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन करते हैं। इसके अलावा यहां पर आपको क्षेत्रीय कलाकारों की स्टाल भी मिल जाएगी। हम पर्यटकों को यह सलाह देंगे कि यदि वे औरंगाबाद आएं तो वे सुनहरी महल का यह औरंगाबाद फेस्टिवल देखना ना भूलें। 
  • यह महोत्सव बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस महोत्सव में औरंगाबाद की सांस्कृतिक विशेषता की झलक सहज रूप में दिखाई देती है।

सोनेरी महल घूमने की सामान्य जानकारी - Common Information to Visit Sonerimahal In Hindi :

  • सोनेरी महल में प्रवेश शुल्क भारतीयों के लिए मात्र ₹10 है और विदेशों के लिए यह शुल्क ₹100 है।
  •  यह महल सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है। 
  • हर सप्ताह सोमवार को यह महल बंद रहता है।

सोनेरी महल के आसपास के पर्यटक स्थल - Places to Visit  Near Soneri Mahal:

  • सोनेरी महल में घूमने के अलावा पर्यटक उसके आसपास के कुछ पर्यटक स्थलों पर भी जाकर घूम सकते हैं। सोनेरी महल के ठीक पीछे गोगा बाबा हिल है जहां लोग ट्रैकिंग करने के लिए जाते हैं |
  • सोनेरी महल के आसपास गिरीश्वर मंदिर, बीबी का मकबरा, अजंता और एलोरा की गुफाएं और दौलताबाद किला मौजूद है। पर्यटक वहां पर जाकर भी अपना समय व्यतीत कर सकते हैं और औरंगाबाद की ऐतिहासिकता को थोड़ी और नजदीकी से महसूस कर सकते हैं।

सोनेरी महल कैसे जाएं - How to Reach Soneri Mahal in Hindi :

  • सोनेरी महल जाने के लिए औरंगाबाद से टैक्सी अथवा कैब की सुविधा उपलब्ध है।
  •  यह महल औरंगाबाद रेलवे स्टेशन से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 
  • बीवी के मकबरा से सोनेरी महल 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अतः सोनेरी महल जाने के लिए पर्यटकों को कैब अथवा टैक्सी की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।