10 लखनऊ के सबसे अच्छे शॉपिंग करने के लिए बाजार - 10 Delightful Shopping Places in Lucknow

हमारे प्रिय पाठक आपका प्रेम पूर्वक नमस्कार हमारे इस नए लेख में इस लेख में हम आपको बताएंगे कि लखनऊ में वह कौन कौन से बाजार हैं जहां आप अपने बजट के अनुसार शॉपिंग कर सकते हैं अतः आपसे अनुरोध है की संपूर्ण जानकारी के लिए हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें

10 लखनऊ के सबसे अच्छे शॉपिंग करने के लिए बाजार  - 10 Delightful Shopping Places in Lucknow

लखनऊ में शॉपिंग करने के लिए बाजार - Lucknow Shopping Market in Hindi:

मुस्कुराइए आप लखनऊ में है,नवाबों के शहर लखनऊ में बहुत ही अच्छी और सस्ती दुकानें देखने को मिलती है।यहां उपस्थित सभी दुकानें सदियों पुराने हैं।यदि आप लखनऊ से खरीदारी करना चाहते हैं तो हम आपके लिए सबसे अच्छे बाजार की जानकारी दे रहे हैं |

लखनऊ के 10 बाजार जहां आप खरीदारी कर सकते हैं - Lucknow Best 10 Shopping Market in Hindi :

 1. लखनऊ का अमीनाबाद बाजार - Aminabad Market Lucknow:

  • अमीनाबाद मार्केट सबसे ज्यादा व्यस्त और पुराना शॉपिंग हब है।
  • यहां आपको महंगे सस्ती सभी वस्तुओं और आसानी से मिल जाएंगे।
  • अगर आप मोलभाव करने में एक्सपर्ट है तो यह आपके लिए उत्तम मार्केट है।
  • यहां आपको घरेलू उपयोगिता से लेकर पुरुष के पहनने योग्य वस्त्र, खाद्य सामग्री, पुस्तकें, आभूषण, हस्तशिल्प हर तरह की वस्तुएं उपलब्ध है।
  • एक तरह से कहा जाए तो अगर आप अमीनाबाद आ जाते हैं तो आपकी जरूरतों के सारा सामान एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाती हैं।

 स्थान: अमीनाबाद ,स्टेशन से इसकी दूरी 2.0 किलोमीटर है।

समय: सुबह 11:00 से रात 10:30 बजे ; गुरूवार को बंद रहता है।

इसलिए क्यों कि गुरुवार को अन्य जगहों से आए व्यापारी यहां दुकान लगाते हैं।

खरीदने योग्य उत्तम वस्तुएं : चिकन ,मटन ,फीस ,कुर्ता, साड़ी, जूते, आभूषण, शादी में प्रयोग की जाने वाली सभी वस्तुएं, महिलाओं के लिए ड्रेसेस, झुमके, इत्यादि। यह बताना संभव नहीं है कि आप यहां से क्या-क्या खरीदे हैं क्योंकि, यह एक ऐसा बाजार है, जहां आप कि जाते ही आपके जरूरत के सारी चीजें आसानी से सस्ते दामों में मिल जाएंगे।

2. लखनऊ का हजरतगंज बाजार - Hazratganj Market Lucknow :

  • लखनऊ के केंद्र में स्थित हजरतगंज बहुत ही पुराना बाजार है।
  • यहां अनेकों शोरूम, सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट्स, लाज इत्यादि है।
  • यह बाजार रविवार को बंद रहता है।
  • हजरतगंज में ही कुछ दूरी पर महिलाओं के लिए उत्तम बाजार है जो लवलेन के नाम से प्रसिद्ध है।
  • यहां महिलाओं के फैशन के अनुसार सभी प्रकार के वस्त्र उपलब्ध हैं। मोलभाव करने वाले लोगों के लिए लवलेन उत्तम है।
  • यहां आपको सीजन के हिसाब से कपड़े मिलते हैं ,सर्दियों में सर्दियों के कपड़े गर्मियों में गर्मियों के कपड़े।
  • यहां आपको ₹100 से लेकर 1000 - 2000 तक के भी कपड़े मिलते हैं।

स्थान: हजरतगंज, चारबाग मेट्रो स्टेशन से आप डायरेक्ट हजरतगंज मेट्रो स्टेशन आ सकते हैं।

 समय: सुबह 10:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे ,रविवार को बंद रहता है।

 क्या खरीदें: चिकनकारी कुर्ता, कढ़ाई की हुई साड़ियां, गहने, ट्रेंड में चल रहे हैं फैशन की वस्तुएं।

3. चौक बाजार लखनऊ - Chowk Bajar Lucknow :

  • चौक लखनऊ का ऐसा स्थल है जहां रोजाना दुकानदारों की भीड़ होती है।
  • चौक हाथ की बनी चिकनकारी कुर्ता के लिए प्रसिद्ध है । यहां बहुत ही खूबसूरत मन को भा देने वाली चिकनकारी कुर्ता और साड़ी मिलती है
  • चौक ड्राई फ्रूटस,ताजे फल, नागरा फुटवियर और हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है।
  • यदि आप मांसाहारी हैं तो यहां की प्रसिद्ध कबाब और बिरयानी आपके मन को भा जाएगी।
  • इत्र प्रसिद्धि में भी चौक अव्वल नंबर पर है।

स्थान: बड़ा इमामबाड़ा के पास चौक स्थित है।

समय: सुबह 11:00 से रात 10:30 बजे तक ; गुरुवार को बंद रहता है।

खरीदने योग्य उत्तम वस्तु: नागरा फुटवियर, इत्र, चिकनकारी कुर्ता, चिकनकारी साड़ी, बॉल पेंटिंग, हस्तशिल्प इत्यादि।

4. नखास बाजार लखनऊ - Nakhas Bazar Lucknow :

  • लखनऊ के स्ट्रीट शॉपिंग मे नखास बाजार पीछे रह जाए यह नहीं हो सकता।
  • 200 साल पुराना नखास मार्केट बहुत ही प्रसिद्धि का पात्र है ।
  • यहां आपको कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक, गहने, लकड़ी के सजावट योग्य वस्तुएं, पालतू जानवर और पक्षी का बेहतरीन बाजार देखने को मिलेगा।
  • नखास बाजार में 1200 से अधिक दुकानें है, जिसके कारण यहां सदैव भीड़ बनी रहती है।
  • रविवार के दिन बंद रहता है।
  • आपको इस बाजार में खाने योग्य भी उचित मनोरम स्नैक्स मिल जाएंगे।

स्थान: नखास, स्टेशन से नखास बाजार की दूरी 3.9 किलोमीटर है।

समय: सुबह 11:00 से रात 10:00 बजे; हर दिन 

खरीदने योग्य उत्तम वस्तु: लकड़ी की शिल्प, हस्तशिल्प, पालतू जानवर, किराने का सामान, कढ़ाई की हुई साड़ियां।

 

5. जनपथ बाजार लखनऊ - Janpath Bajar Lucknow:

  • लखनऊ का जनपथ बाजार स्ट्रीट शॉपिंग को एक नया मोड़ देती है।
  • यह बाजार चमड़े की वस्तु के खरीदारी के लिए प्रसिद्ध है।
  • मूल भाव में एक्सपर्ट लोगों के लिए यह बाजार अति उत्तम है।
  • चमड़े की बनी बेल्ट, बेग, फुटवियर को देखने के बाद आपका मन अवश्य उसे लेने को करेगा।
  • इसके अलावा भी आपको जनपद बाजार में चिकनकारी साड़ियां जातीय कपड़ों रेडीमेड कपड़ों का आश्चर्यजनक मोल भाव देखने को मिलेगा।

स्थान: नरपत खेड़ा, हजरतगंज

समय: सुबह 11:00 से रात्रि 9:00 तक; रविवार को बंद रहता है।

खरीदने योग्य उत्तम वस्तु: चमड़े की बनी सभी वस्तुएं आकर्षण और खूबसूरत होती हैं ।चमड़े के जूते, बेल्ट, बैग।

6. आलमबाग मार्केट लखनऊ - Alambagh Market Lucknow :

  • आलमबाग मार्केट लखनऊ शहर का ज्वेलरी हब है।
  • यहां महिलाओं के लिए उचित कलाकारी की हुई सोने के गहने मिलते हैं।
  • जटिल से जटिल डिजाइन वाले गहने यहां आसानी से मिल जाते हैं।
  • बॉलीवुड से प्रेरित गहने की डिजाइन भी आसानी से इस बाजार में उपलब्ध रहते हैं।
  • गहने के अलावा घरेलू उपयोगिता की भी सारा सामान उपलब्ध रहता है।
  • आलमबाग बाजार सबसे अच्छी तरह नियोजित बाजारों में से एक है यहां आपको पूरा दिन भी लग सकता है।

स्थान: लखनऊ - कानपुर रोड, चारबाग मेट्रो स्टेशन से आलमबाग मेट्रो स्टेशन आसानी से आ सकते हैं।

समय: सुबह 10:00 से रात 10:00 बजे तक; सोमवार बंद रहता है ।

खरीदने योग्य उत्तम वस्तुएं: गोल्ड ज्वेलरी, गोल्ड की बनी सभी प्रकार की वस्तुएं, घरेलू सामान, गवर्नमेंट, कंज्यूमर गुड्स इत्यादि।

7. भूतनाथ मार्केट लखनऊ - Bhootnath Market Lucknow :

  • भूतनाथ मार्केट लखनऊ के लोकप्रिय बाजारों में से एक है यह अपने प्रसिद्ध भूतनाथ मंदिर और खरीदारी के लिए जाना जाता है।
  • यहां आपको आप के उपयोग के लिए सभी वस्तुएं उपलब्ध हैं।
  • एक बार फिर मोल भाव वाले व्यक्तियों के लिए उत्तम स्थान है।
  • जहां आपको फल, बर्तन, मसाले, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, सब कुछ मिल जाएगा।
  • यहां कि भोजन के स्टॉल भारतीय व्यंजन को भली-भांति परोसते हैं।
  • मिठाइयों के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है।
  • यहां आपको गहने, कपड़े, जूते इत्यादि सभी आसानी से मिल जाएंगे।

स्थान: sector 5 Indira Nagar, चारबाग मेट्रो स्टेशन से इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन आया जा सकता है।

समय: सुबह 11:00 से रात 10:00 बजे; हर दिन।

खरीदने योग्य उत्तम वस्तु: इलेक्ट्रॉनिक उपभोक्ता सामान, आभूषण, वस्त्र, बर्तन, सब्जियां, मसाले, फल, घरेलू वस्तुएं इत्यादि।

8. कपूरथला बाजार लखनऊ - Kapurthala Market Lucknow :

  • क्या लखनऊ का पॉश इलाका है।
  • हाल में यहां कई शोरूम खुल गए हैं।
  • महिलाओं के लिए उत्तम वस्त्र के लिए जाना जाने वाला प्रगति बाजार यही उपस्थित है।
  • प्रगति बाजार में कई दुकानें हैं जो चिकनकारी कामों को बढ़ावा देते हैं।
  • जहां आपको एथेनिक से लेकर वेस्टर्न वियर सभी प्रकार के कपड़े मिल जाएंगे।
  • ट्रेंडिंग में चल रहा है फैशन के हिसाब से भी सामान उपलब्ध रहते हैं।

स्थान: कपूरथला रोड

समय: सुबह 11:00 बजे से रात 10:00 बजे तक; हर दिन ।

 खरीदने योग्य उत्तम वस्तुएं: ethnic wear, party wear, चिकनकारी कुर्ता, डिजाइनर साड़ी इत्यादि।

9. हलवासिया बाजार लखनऊ - Halwasiya Bajar Lucknow :

  • हलवासिया ऐसा बाजार है जो सभी वर्ग के लोगों की इच्छाओं को पूरा करता है।
  • बच्चे के खिलौने से लेकर बुजुर्गों के कपड़े तक के सभी वस्तुएं उपलब्ध है।
  • घर के सजावट हेतु सामान आसानी पूर्वक इस बाजार में मिल जाती है।
  • यहां पर भी आप अपने सौदेबाजी कौशल को कुशलतापूर्वक दिखा सकते हैं।
  • लखनऊ चिकनकारी के लिए प्रसिद्ध है अतः आपको सभी छोटे बड़े बाजारों में चिकनकारी कुर्ता एवं साड़ी अवश्य मिलेगी।
  • यहां की खाद्य स्टॉल भी उत्तम है।

स्थान: झंडेवाला पार्क अमीनाबाद के पास स्टेशन से इसकी दूरी 3.9 किलोमीटर है।

समय: सुबह 10:30 बजे से रात 10:00 बजे तक; रविवार को बंद रहता है।

खरीदने योग्य उत्तम वस्तुएं: महिलाओं के कपड़े, आभूषण, बेडशीट, घरेलू सजावट हेतु सामान इत्यादि। 

10. याहियागंज बाजार लखनऊ - Yahiya Ganj Bajar Lucknow :

  • यह एक थोक बाजार है। यहां उपस्थित वस्तु थोक के भाव में मिलती है।
  • घर की सजावट और घर के उपयोगी वस्तु के लिए प्रसिद्ध है।
  • महिलाओं के कॉस्मेटिक के लिए प्रसिद्ध है।
  • महिलाओं की कॉस्मेटिक थोक के भाव में मिलती है अतः यहां महिलाओं का भीङ बना रहता है।
  • कांच की बनी वस्तुएं भी यहां मिलते हैं।
  • आप अपनी रसोई के सामान को पुनः निर्मित कराने के लिए यहां आ सकते हैं।
  • इस थोक बाजार में आपको कई प्रकार के कपड़े थोक के भाव में मिल सकते हैं।
  • यहां पर उपस्थित सभी वस्तुएं सस्ते दामों में मिलती हैं।

स्थान: याहियागंज

समय: सुबह 11:00 से रात 10:00 बजे हर दिन।

खरीदने योग्य उत्तम वस्तु: घरेलू सामान ,कॉस्मेटिक, स्टील के बर्तन, खिलौने, थोक वस्त्र इत्यादि।