मुगल शासक औरंगजेब का मकबरा - Aurangzeb Ka Makbara

मेरे प्रिय पाठक आपका प्रेम पूर्वक नमस्कार,  इस लेख में हम औरंगजेब का मकबरा घूमने की जानकारी देंगे अतः आप से अनुरोध है कि संपूर्ण जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़े | 

मुगल शासक औरंगजेब का मकबरा - Aurangzeb Ka Makbara

औरंगजेब का मकबरा औरंगाबाद - Aurangzeb ka Makbara Aurangabad :

  • मुगल साम्राज्य के आखिरी शासक औरंगजेब का मक़बरा महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है। 
  • औरंगजेब आलमगीर का यह मकबरा औरंगाबाद से 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह खुल्दाबाद औरंगज़ेब डिस्ट्रिक्ट में शेख जैनुद्दीन की दरगाह के पास है | शेख जैनुद्दीन औरंगजेब के गुरु और एक महान सूफी संत भी थे । आइए नजर डालते हैं इस मकबरे की इतिहास की तरफ।

औरंगजेब के मकबरे का इतिहास - History of Tomb of Mughal emperor Aurangzeb in Hindi : 

  • महान शासक औरंगजेब की मृत्यु 1707 में हुई। तभी उनका यह मकबरा यहां पर निर्मित किया गया। शुरुआत में यह मकबरा मिट्टी से कच्चा बना हुआ था। 
  • लॉर्ड कर्जन ने अपने कार्यकाल के दौरान इस पर मार्बल चढ़ावाया। इस पर औरंगजेब का पूरा नाम लिखा हुआ है- 'अब्दुल मुजफ्फर मुईउद्दीन मोहम्मद औरंगजेब'। 
  • इस मकबरे के संदर्भ में यह बात प्रचलित है कि औरंगजेब की इच्छा थी कि उनकी अंतिम क्रिया उन पैसों से हो जो उन्होंने टोपियां और कुरान की प्रति लिखकर कमाए थे। इस काम से उन्होंने कुल ₹14 की कमाई की थी। उनकी यही अंतिम इच्छा थी कि उनकी मकबरा शेख जैनुद्दीन की दरगाह के पास हो और वह उन्हीं पैसों से निर्मित हो। इसीलिए उनके मकबरे की संरचना इतनी साधारण है। आइए जानते हैं इस मकबरे की संरचना कैसी है।

इसे भी पढ़े - दौलताबाद किला घूमने की जानकारी

औरंगजेब के मकबरे की संरचना - Structure of Tomb of Mughal emperor Aurangzeb in Hindi : 

  • यदि इस मकबरे की भीतरी संरचना पर विचार करें तो हम पाएंगे कि औरंगजेब के इस मकबरे की वास्तु कला इस्लामिक और राजस्थानी है। 
  • यहां पर औरंगजेब के बारे में कुछ जानकारी संक्षिप्त में प्रदान की गई है। अतः औरंगजेब का मकबरा और शेख जैनुद्दीन की यह दरगाह दोनों इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।
  • औरंगजेब के मक़बरे के पास ही उनके बेटे आजम शाह का मक़बरा है। और उन्हीं के पास में उनकी पत्नी और उनके भी बेटे की भी मकबरा स्थित है।

औरंगजेब के मकबरे के संदर्भ में सामान्य जानकार - Common Information About Tomb of Mughal emperor Aurangzeb in Hindi

  • महान मुगल शासक औरंगजेब के मकबरे के संदर्भ में पर्यटकों को कुछ सामान्य जानकारी पहले से ही जान लेनी चाहिए। औरंगजेब के इस मक़बरे में कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगती। इस मकबरे को घूमने के लिए पर्यटकों के पास लगभग एक से डेढ़ घंटे का समय ही होना चाहिए। उससे ज्यादा समय की मांग यह मकबरा नहीं करता। 

औरंगजेब के मकबरे के पास के कुछ पर्यटक स्थल - Other Tourist Places Near Tomb of Mughal emperor Aurangzeb in Hindi :

  • हम जानते हैं कि औरंगजेब के मकबरे में घूमने के बाद पर्यटकों के पास और भी समय शेष रह जाएगा जिसमें वे आसपास की जगहों पर भी जा सकते हैं। 
  • मकबरे के जैसी इतिहास सम्मत जगह हैं, जहां पर पर्यटक अपना समय बिता सकते है। जैसे कि शेख जैनुद्दीन दरगाह जो कि औरंगजेब के मकबरे के साथ ही है। इसके अलावा वे अजंता एलोरा की गुफाएं, ग्रिनेश्वर मंदिर, दौलताबाद, बीबी का मकबरा, औरंगाबाद गुफाओं में जरूर जाइए।

इसे भी पढ़े - बानी बेगम गार्डन औरंगाबाद घूमने की जानकारी 

औरंगजेब के मकबरे कैसे पहुंचे - How to Reach Tomb of Mughal emperor Aurangzeb in Hindi :

  • जैसा कि हमने बताया कि औरंगजेब का मकबरा औरंगाबाद से महज 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। औरंगाबाद से पर्यटकों को टैक्सी अथवा कैब की सुविधा मिल सकती है। यहाँ आते समय औरंगाबाद के अन्य पर्यटक स्थलों पर घूमते हुए भी आप इस मकबरे पर आ सकते हैं।

औरंगजेब के मकबरे और औरंगजेब के जीवन से संबंधित कुछ सामान्य प्रश्न

1. औरंगजेब की मृत्यु कब हुई?

उत्तर. औरंगजेब की मृत्यु 1707 ईस्वी में हुई।

2. औरंगजेब की मृत्यु कहां हुई।

उत्तर. औरंगजेब की मृत्यु भिंगर अहमदनगर औरंगाबाद में हुई।

3. औरंगजेब के गुरु का नाम क्या था?

उत्तर. औरंगजेब के गुरु का नाम सूफी संत शेख जैनुद्दीन था |

4. औरंगजेब का मकबरा कहां स्थित है?

उत्तर. औरंगजेब का मकबरा महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शेख जैनुद्दीन दरगाह के पास स्थित है।

5. औरंगजेब का मकबरा किसने बनवाया?

उत्तर. औरंगजेब का मकबरा उनके बेटे मोहम्मद आजम शाह ने बनवाया।

6. औरंगजेब को कहां दफनाया गया?

 उत्तर. औरंगजेब को उनके गुरु शेख जैनुद्दीन की दरगाह के पास दफनाया गया। वहीं पर उनका मकबरा निर्मित है।

7. औरंगजेब का शासन काल कब से कब तक रहा?

उत्तर. औरंगजेब का शासनकाल 1658 से 1707 तक रहा।

8. औरंगजेब के शासनकाल के दौरान मुगल साम्राज्य की राजधानी कहां थी?

उत्तर. औरंगजेब ने अपने शासनकाल के दौरान सर्वप्रथम शाहजहाना बाद को अपनी राजधानी बनाया फिर उसके बाद वे दक्कन की तरफ आ गए।

9. बाबर का मकबरा कहां है?

उत्तर. बाबर का मकबरा बाबर गार्डन, काबुल अफगानिस्तान में स्थित है।

इसे भी पढ़े - गोगा बाबा टेकड़ी औरंगाबाद

इसे भी पढ़े - भद्र मारुती मंदिर औरंगाबाद